
गोरखपुर, 16 मई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ Saturday को गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के प्रथम चरण के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटते हैं, वे कभी जनता के हितैषी नहीं हो सकते.
उन्होंने कहा कि डबल इंजन Government प्रदेश को माफिया, दंगा और अराजकता से मुक्त कर विकास, खेल और रोजगार के नए मॉडल की ओर ले जा रही है. Chief Minister ने कहा कि जिस भूमि पर आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है, वह पांच वर्ष पहले तक उपेक्षित और अवैध कब्जों से घिरी हुई थी.
उन्होंने कहा कि Government ने जमीन को कब्जामुक्त कराकर अब उसे युवाओं के भविष्य को संवारने वाले बड़े खेल परिसर के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Governmentी भूमि का उपयोग केवल लोककल्याण और विकास परियोजनाओं के लिए होना चाहिए. अगर उस पर माफिया और अवैध कब्जाधारी हावी होंगे तो उसका दुरुपयोग होगा, लेकिन जब Government सख्ती से कार्रवाई करती है तो वही जमीन रोजगार और विकास का माध्यम बनती है.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त, गुंडा मुक्त, दंगा मुक्त और कर्फ्यू मुक्त बनाए जाने का परिणाम है कि आज प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. विकास के साथ स्वाभाविक रूप से रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं. Chief Minister ने खिलाड़ियों को दी जा रही Governmentी नौकरियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक प्रदेश Government 534 से अधिक खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नौकरी दे चुकी है.
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को Police, प्रशासन और अन्य विभागों में नियुक्तियां दी गई हैं. उन्होंने कहा कि दीप्ति शर्मा, पारुल चौधरी, प्रवीण कुमार और अन्य खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा प्रदेश Government ने 500 खिलाड़ियों की नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की है.
Chief Minister ने वैश्विक हालात और पेट्रोलियम संकट का जिक्र करते हुए केंद्र Government की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ऊर्जा संकट और अनिश्चितता से जूझ रही है, लेकिन Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और Union Minister हरदीप सिंह पुरी के प्रबंधन के चलते India में आम लोगों को राहत देने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों और मंत्रालय पर दबाव होने के बावजूद पिछले दो महीनों में आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी प्रबंधन किया गया, जिसके लिए उत्तर प्रदेश की जनता केंद्र Government का अभिनंदन करती है.
—
विकेटी/वीसी