मध्य प्रदेश : भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों के पटाखे फोड़ने से पुलिसकर्मी घायल

देवास, 9 मार्च . टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर देशभर में जश्न मनाया गया. एमपी के देवास में भी भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए लोग सैयाजी द्वार इकठ्ठा हुए. कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े, जिससे एक Policeकर्मी घायल हो गया. इसके बाद लाठीचार्ज किया गया.

घायल Policeकर्मी उज्जैन के रहने वाले सुहेल कुमार ने बताया कि किसी ने पीछे से सुतली बम फेंका मेरे पास आकर फूट गया. मेरे नाक और चेहरे पर चोट लगी है. कौन मुझे अस्पताल लेकर आया मुझे ये भी नहीं पता है. अस्पताल में मौजूद दूसरे Policeकर्मी आशीष ने बताया कि पीछे से किसी ने बम फेंका था. उनके सिर के एक साइड पर चोट लगी है.

बता दें कि टीम इंडिया की जीत पर पूरे देश में जश्न मनाया गया. President द्रौपदी मुर्मु, Prime Minister Narendra Modi समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई. President द्रौपदी मुर्मु ने लिखा कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास की कई ऊंचाइयों को छूने वाली टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई. India को यह गर्व है कि वह तीन बार कप जीतने वाला अकेला देश है. यह लगातार दो बार कप जीतने वाली भी अकेली टीम है.

Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “चैंपियंस! आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई! यह शानदार जीत जबरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त हिम्मत दिखाई है. इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. बहुत बढ़िया, टीम इंडिया!”

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है. Sunday को Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा. India ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है. India घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

एसडी/एएस

Leave a Comment