
Bhopal 18 मई . कांग्रेस की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की अनेक समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा है कि प्रदेश की वाटर प्लस सिटी इंदौर भी जल संकट से जूझ रहा है. पटवारी ने Chief Minister मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा है कि मध्यप्रदेश में आपकी Government के मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड अब किसी बंद कमरे की समीक्षा बैठक में नहीं, बल्कि जनता के आक्रोश, विधायकों की नाराजगी और Government के भीतर उठते सवालों में खुलकर सामने आ रहा है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ आपकी प्रभारी मंत्री खुद स्वीकार कर रही हैं कि अलीराजपुर में विधायक नागर सिंह चौहान का शराब कारोबार समन्वय और शासन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. दूसरी तरफ देश की पहली वॉटर प्लस सिटी इंदौर में जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है और भाजपा विधायक तक सार्वजनिक कार्यक्रम छोड़कर जलसंकट पर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा है कि यह विपक्ष का आरोप नहीं है. यह आपकी Government के भीतर से निकलती हुई सच्चाई है. आप मंत्रियों से पूछ रहे हैं कि वे कितनी रात जिलों में रुके, कितनी बैठकें कीं, कितने कार्यकर्ताओं से मिले लेकिन जनता पूछ रही है कि कितने घरों तक पानी पहुंचा? कितनी बेटियां शराब और अपराध के डर से सुरक्षित हैं? कितने युवाओं का भविष्य नशे से बचा? कितने शहरों और गांवों में बची हुई है? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी में आगे कहा कि आज हालत यह है कि जहां जनता पानी के लिए सड़कों पर है, वहां आप प्रचार में व्यस्त हैं.
जहां विधायक जलसंकट पर कार्यक्रम छोड़ रहे हैं, वहां मंत्री समीक्षा की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं. जहां शराब माफिया सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं, वहां प्रशासन बेबस दिखाई देता है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के मुताबिक सच यह है कि भाजपा की सत्ता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. समन्वय खत्म हो चुका है. प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर पड़ चुका है. जनता का भरोसा टूट चुका है. इसलिए मंत्रियों की समीक्षा की नौटंकी बंद कीजिए. जनता का गुस्सा ही आपकी Government का असली रिपोर्ट कार्ड है.
अगर वास्तव में समीक्षा करनी है तो किसानों से कीजिए, पानी के लिए भटकती महिलाओं से कीजिए, बेरोजगार युवाओं से कीजिए और उन नागरिकों से कीजिए जो हर दिन बदहाल व्यवस्था का सामना कर रहे हैं.
–
एसएनपी/वीसी