
Bhopal , 7 जुलाई कांग्रेस ने Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए पोस्टर बनाकर छवि खराब करने का आरोप लगाया है.कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त Police महानिदेशक को एक ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच कर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है.
कांग्रेस का आरोप है कि social media पर एक फर्जी एवं एआई-जनरेटेड पोस्टर प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें एक समाचार पत्र के नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए Madhya Pradesh कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम से झूठा एवं भ्रामक कथन प्रसारित किया गया है. यह सुनियोजित दुष्प्रचार उनकी Political एवं सामाजिक छवि धूमिल करने, जनता को भ्रमित करने तथा सामाजिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास है.
social media के उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जितेंद्र प्रताप सिंह, अजय सेंगर एवं रवि गुर्जर द्वारा उक्त फर्जी पोस्टर के निर्माण, प्रसार एवं दुष्प्रचार में भूमिका होने का उल्लेख करते हुए मामले की साइबर जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है.
Madhya Pradesh कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत तत्काल First Information Report दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि social media पर फर्जी एवं एआई-जनरेटेड सामग्री के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और Political व्यक्तित्वों को बदनाम करने के प्रयासों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.
–
एसएनपी/पीएम