
जबलपुर, 30 अप्रैल . Madhya Pradesh के जबलपुर स्थित बरगी डैम में Thursday की शाम को आई तेज आंधी-तूफान से हुए क्रूज हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई पर्यटक अब भी लापता हैं. हादसे के बाद Chief Minister मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए राहत और बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं.
सीएम मोहन यादव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटा है. उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.
उन्होंने आगे कहा कि त्वरित बचाव अभियान के चलते अब तक 15 लोगों को सकुशल बचा लिया गया है. जो लोग अब भी लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द तलाशने की कोशिश जारी है. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य Government पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है.
यह हादसा नर्मदा नदी के बैकवाटर क्षेत्र में स्थित खमरिया द्वीप के पास हुआ, जहां पर्यटकों से भरी एक क्रूज नाव अचानक आए तेज तूफान और तेज लहरों की चपेट में आकर पलट गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव में 30 से अधिक यात्री सवार थे.
Police और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और कुछ ही देर में वह पलट गई. हादसे के बाद कई पर्यटक डैम के गहरे पानी में गिर गए.
घटना की सूचना मिलते ही बरगी Police, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया.
अधिकारियों के मुताबिक, 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई लोग लापता हो गए. बताया जा रहा है कि अभी भी 12 लोग लापता हैं.
–
एएमटी/डीकेपी