राष्ट्रपति भवन में लूला का औपचारिक स्वागत, पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता शुरू

New Delhi, 21 फरवरी . ब्राजील के President लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का Saturday को President भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया. India की President द्रौपदी मुर्मु और Prime Minister Narendra Modi ने प्रेसिडेंट लूला का गर्मजोशी से स्वागत किया.

इसके बाद पीएम मोदी और ब्राजील के President हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं, जिसमें दो ग्लोबल साउथ देशों के बीच पार्टनरशिप को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की उम्मीद है.

ब्राजील के President लूला का ये दौरा 18 से लेकर 22 फरवरी तक का है. अपने राजकीय दौरे पर President लूला इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भी शामिल हुए. द्विपक्षीय बैठक के अलावा द्रौपदी मुर्मु ब्राजील के प्रेसिडेंट के सम्मान में एक डिनर होस्ट करेंगी.

बता दें, President लूला के साथ करीब 14 मंत्री और ब्राजील की कंपनियों के टॉप सीईओ का एक बड़ा डेलीगेशन भी है. साथ आए मंत्री भी अपने भारतीय समकक्षों के साथ मीटिंग करेंगे. ब्राजील के President के दौरे के दौरान एक बिजनेस फोरम का भी आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ब्राजीलियाई कंपनियों के सीईओ भी इस फोरम में हिस्सा लेंगे. यह दोनों देशों के बीच बढ़ते ट्रेड और कमर्शियल एंगेजमेंट को दिखाता है. यह प्रेसिडेंट लूला का India का छठा दौरा है.

इससे पहले लूला ने India के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. मुलाकात को लेकर ईएएम ने एक्स पर लिखा, “India के राजकीय दौरे पर आए ब्राजील के President लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उनकी गर्मजोशी भरी भावनाओं और गाइडेंस की बहुत तारीफ करता हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे भरोसा है कि आज बाद में पीएम Narendra Modi के साथ उनकी मीटिंग से हमारे संबंधों को नई रफ्तार मिलेगी.” इसके अलावा एस जयशंकर ने ब्राजील के विदेश मंत्री राजदूत माउरो विएरा से भी मुलाकात की. मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने social media पर साझा की.

इससे पहले India के विदेश मंत्रालय ने President लूला और पीएम मोदी के बीच इस द्विपक्षीय बैठक को लेकर कहा, “दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे. Prime Minister मेहमान के सम्मान में लंच होस्ट करने वाले हैं. दोनों नेता आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का लेन-देन करेंगे, जिसमें मल्टीलेटरल फोरम में सहयोग, रिफॉर्म्ड मल्टीलेटरलिज्म, ग्लोबल गवर्नेंस और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दे शामिल हैं.”

केके/एएस

Leave a Comment