लखनऊ की मेयर ने दी पंकज चौधरी को शुभकामनाएं

Lucknow, 14 दिसंबर . उत्तर प्रदेश में भाजपा को केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के रूप में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. उनके नाम की आधिकारिक घोषणा दोपहर दो बजे तक कर दी जाएगी. इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और मंत्रियों की ओर से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं.

Lucknow की मेयर सुषमा खर्कवाल ने पंकज चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भाजपा यूपी में नई बुलंदियों को छूएगी.

Lucknow में से बातचीत के दौरान मेयर ने कहा कि भाजपा में एक छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. पार्टी किसी भी कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है. पंकज चौधरी पार्षद से लेकर सांसद रहे, केंद्रीय राज्य मंत्री बने और अब प्रदेश की कमान उन्हें दी गई है. मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा आसमान को छूएगी.

भाजपा नेता नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि पंकज चौधरी लोकप्रिय नेता हैं. एक-दो बार जीतना अलग बात होती है, हर बार जीतना कार्यकर्ताओं में जोश भरता है. पंकज जी को शुभकामनाएं.

बता दें कि Saturday को उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री और महराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. उनके नामांकन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, दोनों उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. 14 दिसंबर को उनके नाम की औपचारिक घोषणा होने वाली है.

पंकज चौधरी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले हैं, इसे लेकर कार्यकर्ताओं के साथ उनके परिवार में भी खुशी की लहर है. पंकज चौधरी की मां ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह बहुत खुशी की बात है, और गर्व की बात भी है कि उन्होंने अपने Political जीवन की शुरुआत एक कॉर्पोरेटर के तौर पर की और आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं. यह सबके लिए बहुत खुशी का पल है. अब इच्छा है कि वह राज्य के लिए काम करें और पूरे राज्य में पहचान बनाएं.

डीकेएम/एएस

Leave a Comment