‘महाभारत’ के भगवान कृष्ण ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, शेयर की फोटोज

Mumbai , 21 दिसंबर . बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज भले ही टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन ओटीटी पर पसंद किए जा रहे हैं.

उनकी आरएसएस संघ पर बनी ‘केसरिया@100’ डॉक्यूमेंट्री में वे प्रस्तुतकर्ता के तौर पर दिख रहे हैं. डॉक्यूमेंट्री में उनकी आवाज और कहानी बताने के तरीके को खूब पसंद किया जा रहा है, लेकिन इसी बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है.

नीतीश भारद्वाज ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वे Chief Minister योगी आदित्यनाथ के साथ दिख रहे हैं. सीएम योगी Actor को भेंट दे रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर खुशी हुई, जो मेरे पुराने संसद सहयोगी और सनातन धर्म ग्रंथों और भारतीय इतिहास के सच्चे समर्थक हैं. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भगवान कृष्ण की एक खास क्रिस्टल मूर्ति पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं.”

नीतीश भारद्वाज ने टीवी और मंचों पर काम करने से लेकर राजनीति में भी अपनी भागीदारी निभाई है. Actor ने साल 1996 में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया था और Jharkhand के जमशेदपुर से जनता द्वारा सांसद बनकर चुने गए थे. इसके बाद उन्होंने Madhya Pradesh के राजगढ़ से भी चुनाव लड़ा, लेकिन तत्कालीन Chief Minister दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण से चुनावों में हार गए थे. चुनाव न जीत पाने के बाद उन्होंने काफी समय तक पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर काम किया लेकिन फिर औपचारिक रूप से पार्टी से संन्यास भी ले लिया.

Actor का कहना है कि राजनीति में आने के बाद वे अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं.

नीतीश भारद्वाज ‘चक्रव्यूह’ नाम के एक स्टेज शो में भी कर रहे हैं, जिसका आयोजन अलग-अलग शहरों में किया जा रहा है. शो में नीतीश भगवान श्रीकृष्ण का रोल प्ले कर रहे हैं. साथ ही वे अपनी ‘केसरिया @ 100’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं, जो संघ के 100 साल पूरे होने की खुशी में ‘जी फाइव’ पर रिलीज की गई थी. डॉक्यूमेंट्री में Actor प्रस्तुतकर्ता के तौर पर दिख रहे हैं और संघ के संघर्षों से लेकर बलिदान और उदय की कहानी को बेहतरीन ढंग से पेश कर रहे हैं.

पीएस/एएस

Leave a Comment