‘भगवान बुद्ध का जीवन दर्शन और विचार पूरी मानवता के लिए शिक्षा’, बुद्ध पूर्णिमा पर राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 1 मई . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं. राहुल गांधी ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन दर्शन और उनके विचार सम्पूर्ण मानवता के लिए शिक्षा हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने Friday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हम आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. भगवान बुद्ध का जीवन और उनकी शिक्षाएं शाश्वत, सनातन और सार्वभौमिक ज्ञान से परिपूर्ण हैं. सत्य, करुणा, अहिंसा, सजगता और समानता का उनका संदेश न केवल हमारी सभ्यता को आकार देने वाला रहा है, बल्कि आज के संघर्ष और अनिश्चितता भरे दौर में भी यह मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है.”

खड़गे ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘भगवान बुद्ध का मार्ग हमें यह स्मरण कराता है कि आंतरिक शांति ही एक न्यायपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण विश्व की आधारशिला है. कामना है कि सर्वत्र सद्भाव का प्रसार हो, भाईचारे के बंधन और सुदृढ़ हों व हमारा जीवन सदा सद्गुणों से प्रेरित रहे.”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान गौतम बुद्ध का जीवन दर्शन और उनके विचार सम्पूर्ण मानवता के लिए शिक्षा हैं – अहिंसा, करुणा, सत्य, सामाजिक समरसता और नैतिकता की. उनका दिखाया मार्ग हमें हमेशा शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा.”

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “भगवान बुद्ध की सबसे बड़ी सीख है कि ‘घृणा को सिर्फ प्रेम से ही समाप्त किया जा सकता है, यह एक अटूट सत्य है.’ भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, मानवता, दया और करुणा जैसे महान मूल्यों पर चलने की प्रेरणा दी और संसार को शांति, समरसता व समृद्धि का मार्ग दिखाया.”

डीसीएच/

Leave a Comment