जयपुर में शराब कारोबारियों की हड़ताल, बिक्री समय बढ़ाने की मांग

jaipur, 16 फरवरी . Rajasthan की राजधानी jaipur में Monday को शराब कारोबारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखकर हड़ताल की और झालाना स्थित आबकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. कारोबारियों ने शराब बिक्री के समय में बढ़ोतरी और कथित Police उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग उठाई.

हड़ताल का शहर में मिला-जुला असर देखने को मिला. अधिकांश दुकानदारों ने बंद का समर्थन किया, जबकि कुछ दुकानें शुरुआत में खुली रहीं, जिन्हें बाद में व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों ने समझाकर बंद कराया.

सैकड़ों कारोबारी ‘राज लिकर वेलफेयर सोसायटी’ के बैनर तले एकत्र हुए और रैली निकालते हुए आबकारी कार्यालय पहुंचे. प्रदर्शन मुख्य रूप से राज्य Government की नई आबकारी नीति के विरोध में किया गया. खासकर शराब बिक्री लक्ष्य में प्रस्तावित 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को लेकर कारोबारियों में नाराजगी है.

सोसायटी के अध्यक्ष निलेश मेवाड़ा ने आरोप लगाया कि Government ने बिक्री लक्ष्य तो बढ़ा दिया है, लेकिन पूर्व में किए गए वादे के अनुरूप बिक्री समय में बढ़ोतरी नहीं की गई. इससे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है.

प्रदर्शनकारी प्रतिनिधिमंडल ने जिला आबकारी अधिकारी महिपाल सिंह से मुलाकात कर अपनी मांगों और शिकायतों का ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बढ़े हुए वित्तीय लक्ष्यों और नियमित जांच के दौरान स्थानीय Police द्वारा कथित उत्पीड़न का मुद्दा उठाया गया.

बाद में एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में आबकारी आयुक्त शिवप्रकाश नाकाते से भी मुलाकात की. कारोबारियों के अनुसार, आयुक्त ने उनकी मांगों पर Government स्तर पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया. साथ ही, Police उत्पीड़न की शिकायतों को लेकर वरिष्ठ Police अधिकारियों से तत्काल बातचीत करने का भी भरोसा दिलाया.

आयुक्त के हस्तक्षेप और Police अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद कारोबारियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया. दोपहर करीब 2 बजे से jaipur में शराब की दुकानें फिर से खुलने लगीं और शहर में सामान्य कारोबार बहाल हो गया.

डीएससी

Leave a Comment