एआई सम्‍मेलन से देश में इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप, रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा : सस्मित पात्रा

New Delhi, 16 फरवरी . राष्ट्रीय राजधानी स्थित India मंडपम में Monday से एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत हो गई. इस सम्मेलन का शुभारंभ Prime Minister Narendra Modi ने किया.

कार्यक्रम में दुनिया भर के तकनीकी विशेषज्ञ, स्टार्टअप प्रतिनिधि और नीति निर्माता हिस्सा ले रहे हैं. सम्मेलन में स्वास्थ्य, शिक्षा और सुशासन के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्रांतिकारी उपयोगों पर व्यापक चर्चा हो रही है. आयोजकों का कहना है कि यह एक्सपो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘एआई फॉर ऑल’ के विजन को नई मजबूती देगा.

BJP MP सस्मित पात्रा ने से बातचीत में कहा कि इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रमुख भी शामिल हो रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि India एआई के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है.

उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश में इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप, रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही पॉलिसी और लेजिस्लेशन से जुड़े विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श हो रहा है. यह समिट दर्शाता है कि वैश्विक स्तर पर India को एआई हब के रूप में देखा जा रहा है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एआई प्लेटफॉर्म का उपयोग देश को विकसित बनाने में कारगर साबित होगा.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर प्रतिक्रिया देते हुए सस्मित पात्रा ने कहा कि इस समझौते में कई फायदे हैं, हालांकि कुछ चिंताएं भी हैं. उन्होंने कहा कि टैरिफ में कमी आई है. भले ही यह शून्य प्रतिशत नहीं है. India पहले ही यूके और यूरोपीय संघ के साथ ट्रेड डील कर चुका है और अमेरिका के साथ यह समझौता विशेष रूप से एमएसएमई सेक्टर के लिए राहत लेकर आया है, जो ऊंचे टैरिफ से प्रभावित थे. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कृषि क्षेत्र एक संवेदनशील विषय है और जब तक पूरा कागजी काम सामने नहीं आता, तब तक अंतिम निष्कर्ष निकालने के बजाय इंतजार करना बेहतर होगा.

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर में लापरवाही के आरोप में सात अधिकारियों को निलंबित किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है. योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से न कटें, यह सुनिश्चित करना जरूरी है. यदि पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित रह जाएं तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए उचित नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि आयोग ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बीएलओ स्तर पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment