क्रिकेट की तरह दूसरे खेलों को भी मौका देने का समय आ गया है: कपिल देव

New Delhi, 12 दिसंबर . भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव इन दिनों गोल्फ में सक्रिय हैं. प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए कपिल देव क्रिकेट के सवाल पर बचते नजर आए, लेकिन गोल्फ के बेहतर भविष्य को लेकर आशान्वित नजर आए.

कपिल देव ने कहा, “समय आ गया है कि हम दूसरे खेलों को भी विकसित होने का मौका दें. आईपीएल ने हमें सिखाया है कि हम खेलों में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं. हमें दूसरे खेलों में भी ऐसी सफलता की कोशिश करनी चाहिए.”

India में गोल्फ को लोकप्रिय बनाने के तरीके पर बात करते हुए कपिल देव ने कहा कि हमें किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो गोल्फ में विश्व चैंपियन बने, यूरोपियन कप जीते, और ओलंपिक में पदक जीते. अगर ऐसा होता है, तो देश में गोल्फ का विकास होगा. ओलंपिक में हम पदक जीतने से चूक गए थे. टेनिस में जैसे कोई विंबलडन या दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतता है, तो फर्क पड़ता है. उसी तरह गोल्फ के बड़े इवेंट जीतने के बाद India में भी इस खेल को लेकर रुचि बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि India में गोल्फ साल दर साल बढ़ रहा है. डीपी वर्ल्ड गोल्फ टूर्नामेंट सफल रहा. दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी India आए. अन्य खिलाड़ी भी आना चाहते हैं.

क्रिकेट से जुड़े सवालों पर कपिल देव बचते नजर आए. हालांकि लीग क्रिकेट को प्राथमिकता देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर आदमी की अपनी सोच हो सकती है. उस आधार पर वह अपने फैसले भी लेता है. मुझे निजी तौर पर लगता है कि India के लिए खेलने से ज्यादा महत्वपूर्ण दूसरा कुछ नहीं हो सकता है.

क्रिकेट में सबसे पसंदीदा फॉर्मेट के सवाल पर विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, “मैं क्रिकेट में किसी विशेष फॉर्मेट को पसंद नहीं करता. मैं क्रिकेट को पसंद करता हूं और उसका आनंद लेता हूं.”

पीएके

Leave a Comment