महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

New Delhi, 30 दिसंबर . भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और इसरो के संस्थापक महान वैज्ञानिक पद्मविभूषण डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद करते हुए देश के प्रमुख नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर Union Minister अर्जुन राम मेघवाल, नितिन गडकरी, उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने उनके योगदान को याद किया.

Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने लिखा, “भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के अग्रदूत व महान वैज्ञानिक ‘पद्मविभूषण’ डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. India में अंतरिक्ष अनुसंधान की नींव रखकर राष्ट्र को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने में उनका योगदान सदैव ही अद्वितीय और अतुलनीय रहेगा.”

Union Minister नितिन गडकरी ने लिखा, “भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक पद्म विभूषण डॉ. विक्रम साराभाई जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “महान भारतीय वैज्ञानिक, इसरो के संस्थापक, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक, पद्म विभूषण से अलंकृत डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन. आपकी दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप India ने अंतरिक्ष विज्ञान को जनकल्याण से जोड़ा और उपग्रह प्रौद्योगिकी के माध्यम से संचार, शिक्षा, मौसम पूर्वानुमान, कृषि एवं आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की. विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में आपका योगदान अविस्मरणीय है. विनम्र श्रद्धांजलि.”

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, “इसरो के संस्थापक और महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनके दूरदर्शी नेतृत्व और वैज्ञानिक प्रतिभा ने India को अंतरिक्ष की दुनिया में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. डॉ. साराभाई जी का सपना आज भी हमारे वैज्ञानिकों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्तंभ बना हुआ है.”

शरद पवार ने लिखा, “डॉ. विक्रम साराभाई ने इसरो की स्थापना करके India के स्पेस युग की शुरुआत की. उन्होंने एटॉमिक एनर्जी, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स और आर्ट जैसे क्षेत्रों में भी योगदान दिया. कुल मिलाकर, महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने India को स्पेस रिसर्च में आत्मनिर्भर बनाया और देश को वैज्ञानिक प्रगति की ओर अग्रसर किया, और जिन्हें ‘पद्म भूषण’ और ‘पद्म विभूषण’ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया!”

पीएसके

Leave a Comment