स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

New Delhi, 16 अगस्त . महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर Sunday को देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. Union Minister नितिन गडकरी, अर्जुन राम मेघवाल, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता और Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने social media पर पोस्ट कर स्वामी जी के विचारों को याद किया.

Union Minister नितिन गडकरी ने लिखा, “अपनी शिक्षा एवं विचारों से संपूर्ण जगत को धर्म और अध्यात्म का मार्ग दिखाने वाले रामकृष्ण परमहंस जी ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया. आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन. उनके विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे.”

Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने स्वामी जी को “मां काली के अनन्य उपासक, महान संत एवं भारतीय अध्यात्म के अमर संवाहक” बताया. उन्होंने कहा, “स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन! उन्होंने सत्य, प्रेम, करुणा, ईश्वर-भक्ति और मानव सेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताया. उनके दिव्य विचार एवं आध्यात्मिक संदेश मानवता को आत्मबोध, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के महान साधक, माँ काली के अनन्य उपासक, पूज्य स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनका दिव्य जीवन हमें प्रेम, करुणा, सहिष्णुता और ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के सनातन आदर्शों को आत्मसात कर मानवता की सेवा का मार्ग दिखाता है.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को “India की आध्यात्मिक चेतना के महान संवाहक” कहा. उन्होंने लिखा, “माँ भारती के अनन्य साधक एवं स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणास्रोत स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन. उनका जीवन भक्ति, साधना, सेवा और सर्वकल्याण की सनातन भारतीय दृष्टि का उज्ज्वल प्रतीक है.”

रेखा गुप्ता ने कहा, “मानव सेवा में ईश्वर सेवा का जो भाव उन्होंने जगाया, वह आज भी समाज को करुणा, कर्तव्य और लोककल्याण के पथ पर प्रेरित करता है.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने भी स्वामी जी कोटिशः नमन किया. उन्होंने अर्जुन राम मेघवाल के शब्दों को दोहराते हुए कहा, “उन्होंने सत्य, प्रेम, करुणा, ईश्वर-भक्ति और मानव सेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताया. उनके दिव्य विचार एवं आध्यात्मिक संदेश मानवता को आत्मबोध, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा.”

पीआईएम/एएस

Leave a Comment