कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक

New Delhi, 12 दिसंबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित नेताओं ने Friday को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर दुख जताया.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “पूर्व Union Minister और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है. जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्र के लिए उनके योगदान हमेशा याद किए जाएंगे. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे पाटिल परिवार, उनके शुभचिंतकों और समर्थकों के साथ हैं.”

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व Lok Sabha अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. शोक-संतप्त परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. पाटिल ने रक्षा मंत्रालय समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली और दशकों तक जनता की सेवा की. उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है.”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्व Lok Sabha अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन से गहरा दुख हुआ है. वह एक सम्मानित वरिष्ठ सहयोगी थे जिनके साथ मेरा गहरा रिश्ता था और कई अनमोल यादें जुड़ी थीं. महान गरिमा वाले राजनेता पाटिल ने महत्वपूर्ण संवैधानिक और संसदीय जिम्मेदारियां निभाते हुए देश की सेवा की और India की लोकतांत्रिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

उन्होंने आगे लिखा कि उनका निधन कांग्रेस पार्टी और उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी क्षति है जो उनकी ईमानदारी, धैर्य और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते थे. उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दे, और उनकी आत्मा को शांति मिले.

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर, एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कई सालों तक शरद पवार और शिवराज पाटिल ने साथ मिलकर काम किया. वह अपने पीछे एक महान विरासत छोड़ गए हैं. देश ने एक बहुत ही सम्मानित नेता खो दिया है. आज, अपनी पार्टी और परिवार की ओर से, मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देती हूं.”

एसएके/एएस

Leave a Comment