जन औषधि दिवस पर नेताओं ने दी बधाई, सस्ती जेनरिक दवाओं की पहल को बताया गरीबों के लिए वरदान

New Delhi, 7 मार्च . जेनेरिक दवाओं के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से देशभर में जन औषधि दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर Union Minister नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने लोगों को बधाई दी है.

Union Minister नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “गरिबों का स्वास्थ्य अच्छा रहें, उन्हें कम लागत में दवा उपलब्ध हो, इस उद्येश्य से Prime Minister Narendra Modi की ओर से कार्यान्वित ‘Prime Minister भारतीय जन औषधि परियोजना’ के अंतर्गत देश के गरीबों को दवाई औसत बाजार मूल्य की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिल रही है. सस्ती दवा के साथ-साथ जन औषधि परियोजना देश भर में रोजगार सृजन में भी मददगार साबित हो रही है.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व का ही प्रतिफल है कि Prime Minister भारतीय जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आमजन को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं अत्यंत सुलभता से उपलब्ध हो रही हैं. स्वस्थ और सशक्त India की आधार ‘Prime Minister भारतीय जन औषधि परियोजना’ गरीबों के लिए ‘संकट की साथी’ बनकर उभरी है. इस युगांतरकारी पहल के लिए Prime Minister का आभार.”

केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में संचालित जन औषधि केंद्र आज हर नागरिक के इलाज को सुलभ और किफायती बनाने का एक मजबूत आधार बन चुके हैं. देशभर में 18,660 से अधिक केंद्रों पर सस्ती दवाइयां उपलब्ध हैं, जो आम आदमी तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में सहायक हैं.”

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा, “2,110 गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और 315 सर्जिकल उपकरण व उपभोग्य सामग्री भी यहां उपलब्ध हैं. जन औषधि के साथ सेहत अब हर किसी का अधिकार और हर घर बचत का उपहार है.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने भी इस अवसर पर लोगों को बधाई दी. उन्होंने पोस्ट किया, “जन औषधि दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. निरोग जीवन और उत्तम स्वास्थ्य के लिए Prime Minister Narendra Modi की ओर से दी गई जन औषधि केंद्र की सौगात वरदान के समान है, जहां कम कीमत पर दवाई उपलब्ध होती हैं, जिससे गरीब नागरिकों के लिए इलाज सुलभ हो रहा है.”

डीसीएच/

Leave a Comment