लारा दत्ता ने महेश भूपति संग अपने रिश्ते को बताया ‘आग और हवा’ का मेल

Mumbai , 16 फरवरी . Actress लारा दत्ता पूर्व टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रही हैं. Monday को कपल ने शादी के 15 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर लारा ने इंस्टाग्राम के जरिए पति महेश को शुभकामनाएं दीं.

लारा ने महेश के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश और रोमांटिक नजर आ रहे हैं. लारा ने लिखा, “15 साल, मैं आग और वो हवा. मैं चिंगारी लगाती हूं, तो वे उसे और भड़का देते हैं, और हैरानी की बात ये है कि अब तक हमने घर नहीं जलाया.”

Actress ने आगे लिखा कि इतने सालों में दोनों ने एक-दूसरे को प्रोफेशनल तरीके से परेशान करना, ऐसे लड़ना जैसे कोई खेल हो, यह दिखाना कि हम बिल्कुल भी प्रतिस्पर्धी नहीं हैं, और फिर भी हर दिन एक-दूसरे को ही चुनना सीखा है.

Actress की पोस्ट फैंस और उनके दोस्तों को काफी पसंद आ रही है. कई यूजर्स उनके मजाकिया अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. Actor गजराव ने हार्ट इमोजी के साथ शानदार प्रतिक्रिया दी.

Actress लारा दत्ता और महेश भूपति की पहली मुलाकात एंटरटेन्मेंट और स्पोर्ट्स को लेकर एक बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई थी. काम के सिलसिले में दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. 9 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने पहले 16 फरवरी 2011 को सिविल मैरिज की और उसके बाद गोवा में क्रिश्चियन रस्मों के साथ शादी की. इस जोड़े की एक बेटी सायरा भूपति है.

Actress लारा जल्द ही फिल्म ‘वेलकम’ के तीसरे पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिशा पटानी, रवीना टंडन, फरदीन खान समेत अन्य स्टार्स प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.

एनएस/एबीएम

Leave a Comment