
Mumbai , 17 दिसंबर . Mumbai के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर कथित तौर पर तेज रफ्तार से कार चलाने का एक चौंकाने वाला वीडियो social media पर वायरल हुआ. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर कार 251 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है. इस मामले में अब Police ने एक्शन लिया है.
social media पर वायरल हुए एक वीडियो में एक पीले रंग की लैंबॉर्गिनी कार को लगभग 251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सी लिंक पर दौड़ाते हुए दिखाया गया है. यह वीडियो कथित तौर पर खुद कार में बैठे व्यक्ति द्वारा बनाया गया और बाद में social media प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर साझा किया गया.
वीडियो के वायरल होने के बाद Mumbai Police हरकत में आई. वर्ली Police ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित लग्जरी कार को जब्त कर लिया और खतरनाक व लापरवाह ड्राइविंग के आरोप में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया. Police अधिकारियों के अनुसार, इतनी तेज गति से वाहन चलाना न केवल चालक के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकता था.
Police जांच में सामने आया है कि जब्त की गई लैंबॉर्गिनी कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 70 एफ 1945 है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 (तेज गति से वाहन चलाना) और धारा 184 (खतरनाक ड्राइविंग) के तहत मामला दर्ज किया गया है. कार को वर्ली Police स्टेशन लाया गया है, जबकि आरोपी चालक इरफान एडेनवाला को भी पूछताछ के लिए Police स्टेशन बुलाया गया है.
बांद्रा-वर्ली सी लिंक Mumbai की एक महत्वपूर्ण और अत्याधुनिक सड़क परियोजना है, जिसे भारी ट्रैफिक और तेज रफ्तार वाहनों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है.
Mumbai Police ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और social media पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें.
–
एएमटी/डीकेपी