
तिरुवनंतपुरम, 11 मार्च . social media पर तेजी से लोकप्रिय हुई ‘कुंभ ब्यूटी’ के नाम से पहचान बनाने वाली युवती मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका निजी जीवन है. दरअसल, मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली है.
Wednesday की शाम करीब 5.45 बजे मोनालिसा भोसले और फारमान खान ने तिरुवनंतपुरम के पूवर इलाके में एक लोकल मंदिर में शादी की.
जानकारी के अनुसार, शादी से पहले मोनालिसा और फरमान थंपनूर Police स्टेशन पहुंचे थे, जहां उन्होंने Police से सुरक्षा की मांग की थी. मोनालिसा का आरोप था कि उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है और उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहा है. परिवार उन पर किसी रिश्तेदार से शादी करने का दबाव डाल रहा था. इसी वजह से उन्होंने Police से मदद मांगी ताकि वे अपने फैसले के अनुसार जीवन जी सकें.
Police ने मामले को गंभीरता से लिया और मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले को बुलाकर उनसे बातचीत की. Police ने परिवार को समझाया कि मोनालिसा अब वयस्क हैं और कानून के अनुसार उन्हें यह पूरा अधिकार है कि वे अपनी पसंद से जीवन साथी चुनें और जहां चाहें वहां रह सकें. इसके बाद माहौल थोड़ा शांत हुआ और शाम को मंदिर में विवाह संपन्न हो गया.
शादी में सीपीआई(एम) के स्टेट सेक्रेटरी एम. वी. गोविंदन मौजूद रहे.
वहीं, इस पर केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”यह असली केरल की कहानी है जहां अलग-अलग बैकग्राउंड के लोग खुशी और शांति से रह सकते हैं.”
मोनालिसा भोसले को social media पर महाकुंभ मेले के दौरान लोकप्रियता हासिल हुई थी. उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गए थे. लोग उन्हें ‘कुंभ ब्यूटी’ कहने लगे. इसी लोकप्रियता के बाद उन्हें सिनेमा में काम करने का अवसर मिला और वह अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के लिए केरल आई हुई हैं.
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग विज्हिंजम और पूवर में चल रही थी. इसी दौरान उनके निजी जीवन से जुड़ा यह विवाद सामने आ गया.
मोनालिसा का कहना है कि उनकी और फरमान की मुलाकात लगभग डेढ़ साल पहले social media के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया, लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से इस रिश्ते को उनके परिवार की मंजूरी नहीं मिल पाई.
मोनालिसा Madhya Pradesh के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान Maharashtra से आते हैं. दोनों ने Police को बताया कि उन्होंने शादी के लिए केरल को इसलिए चुना, क्योंकि उन्हें लगा कि यहां उन्हें शांत माहौल मिलेगा और वे बिना किसी बड़े विवाद के अपना फैसला ले सकेंगे.
–
पीके/डीकेपी