
KTM ने अपनी कई लोकप्रिय बाइक मॉडलों को ग्लोबल स्तर पर रिकॉल (Global Recall) किया है. यह रिकॉल 2024 से 2026 के बीच बनी कई बाइक मॉडलों पर लागू होगा. कंपनी ने बताया है कि इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) में सॉफ्टवेयर अपडेट की तत्काल आवश्यकता है ताकि राइडर की सुरक्षा और बाइक की परफॉर्मेंस बेहतर बनाई जा सके.
KTM के इस रिकॉल में KTM 390 Duke (2024–2026), KTM 390 Enduro R (2025–2026), KTM 390 SMC R (2025–2026), KTM 390 Adventure R (2025–2026) और KTM 390 Adventure X (2025–2026) जैसे मॉडल शामिल हैं. इनमें से कई मॉडल India में भी काफी लोकप्रिय हैं, खासकर 390 Duke और Adventure सीरीज की बड़ी मांग रहती है.
KTM ने बताया कि कुछ मामलों में लो RPM या डीसेलेरेशन (Deceleration) के दौरान इंजन स्टॉल (Engine Stall) होने की समस्या देखने को मिली है. हालांकि यह समस्या बहुत कम मामलों में आई है, पर कंपनी ने राइडर सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया है.
कंपनी के अनुसार, नया ECU अपडेट इंजन स्टॉल की संभावना को काफी कम कर देगा और लो-एंड टॉर्क (Low-End Torque) को बढ़ाएगा. इससे बाइक की स्टेबिलिटी और राइडेबिलिटी में सुधार होगा, जो राइडर के भरोसे और सुरक्षा दोनों को बढ़ाएगा.
KTM ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह सॉफ्टवेयर अपडेट पूरी तरह से मुफ्त (Free Update) होगा.
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी बाइक इस रिकॉल में शामिल है या नहीं, तो KTM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Service सेक्शन में अपनी बाइक का VIN नंबर दर्ज करें और स्टेटस चेक करें. इसके अलावा, KTM मालिकों को ईमेल या मैसेज के जरिए भी नोटिफिकेशन भेजे जाएंगे. इसके बाद आप किसी भी अधिकृत KTM डीलरशिप पर जाकर अपनी बाइक को अपडेट करवा सकते हैं.
KTM अब पूरी तरह से बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के नियंत्रण में है. कंपनी ने इस रिकॉल को एक दूरदर्शी कदम बताया है ताकि किसी भी संभावित जोखिम को खत्म किया जा सके और ब्रांड की प्रीमियम क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स बनाए रखे जा सकें.
अगर आपके पास KTM 390 सीरीज की नई बाइक है, तो यह अपडेट करवाना आपके लिए बेहद जरूरी है. यह न केवल आपकी सुरक्षा बढ़ाएगा, बल्कि बाइक की परफॉर्मेंस और स्मूथनेस में भी महत्वपूर्ण सुधार लाएगा.