कृष्ण लाल मिड्ढा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-देश में रहना है तो वंदे मातरम बोलना होगा

जींद, 15 दिसंबर . Haryana विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. इनके हाथ खाली हैं, इसलिए ये लोग इस तरह के मुद्दे उठा रहे हैं.

उन्होंने Monday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, तो इसलिए वो ऐसे मुद्दों से जनता की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने देश के प्रथम Prime Minister पंडित नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि वोट चोरी भाजपा ने नहीं, बल्कि सबसे पहले कांग्रेस के नेताओं ने ही की थी और इस देश की जनता इस बात को भलीभांति जानती है.

Haryana के डिप्टी स्पीकर ने कहा कि मौजूदा समय में India में अवैध रूप से रह रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, क्योंकि इस देश में यहीं के मूल लोगों को रहने का संवैधानिक अधिकार है. भला हम किसी दूसरे देश के नागरिकों को अपने यहां पर क्यों रहने दें?

इसी को देखते हुए हमने ऐसे सभी लोगों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू की, जो यहां पर अवैध तरीके से रह रहे हैं. केंद्र Government की इसी कार्रवाई की वजह से कांग्रेस बौखलाई हुई है. इस पार्टी के लिए सबसे अफसोस की बात ये है कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि अब इसे कोई भी पूछने वाला नहीं है.

भाजपा नेता ने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस वंदे मातरम तक बोलने से कतराती है. हमारा सिर्फ यही कहना है कि अगर हमारा जन्म हिंदुस्तान में हुआ है, तो हमें वंदे मातरम और India माता की जय बोलने से क्या आपत्ति है? इसे बोलने से किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि मेरा कुल मिलाकर यही कहना है कि अगर आपको हिंदुस्तान में रहना है, तो हर हाल में India माता की जय और वंदे मातरम बोलना ही होगा. इससे किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता है. यह हमारी राष्ट्र की गरिमा का विषय है.

उन्होंने कहा कि अगर हम चाहते हैं कि हमारा देश एक विकसित राष्ट्र बने और यहां पर विकास की गति तीव्र हो, तो हमें हर हाल में वंदे मातरम गुनगुनाना ही होगा.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment