
मास्को, 12 फरवरी . व्हाट्सएप ने एक बयान जारी कर कहा कि रूस ने देश के अंदर मैसेजिंग एप को “पूरी तरह ब्लॉक करने की कोशिश” की है. अब क्रेमलिन ने दावा किया है कि घरेलू एप को बढ़ावा देने की खातिर ये कदम उठाया गया है.
क्रेमलिन ने पुष्टि की कि रूस ने टेक जायंट मेटा की मैसेजिंग सर्विस को ब्लॉक कर दिया है, और लोगों को सुझाव दिया है कि वे इसके बजाय मैक्स (रूस का नया Governmentी प्लेटफॉर्म) इस्तेमाल करें.
व्हाट्सएप प्रवक्ता ने Wednesday देर रात कहा था कि रूसी अधिकारियों की कार्रवाई का मकसद “यूजर्स को Governmentी सर्विलांस ऐप पर ले जाना” था. उन्होंने मैक्स का नाम भी लिया था.
मेटा का आरोप है कि इस कदम का मकसद रूस में उसके 10 करोड़ से अधिक यूजर्स को एक “Government नियंत्रित निगरानी एप” की ओर धकेलना है.
व्हाट्सएप ने अपने बयान में कहा, “10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं को निजी और सुरक्षित संवाद से अलग करने का प्रयास उन्हें पीछे की ओर धकेलने जैसा कदम है और इससे रूस के लोगों की सुरक्षा कम होगी.”
कंपनी ने कहा, “हम यूजर्स के जुड़े रहने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे.”
रूस की Government पहले ही एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे बड़े social media प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर चुकी है, जिनमें से दो मेटा के मालिकाना हक में हैं, और 2022 में यूक्रेन पर रूस के बड़े हमले के बाद से दूसरी ऑनलाइन पाबंदियां भी बढ़ा दी हैं.
रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि मेटा को अनब्लॉक होने के लिए रूसी कानून का पालन करना होगा.
प्रशासन ने पहले व्हाट्सएप के एक्सेस को बाधित करने की कोशिश की, लेकिन फिर इस पर पाबंदी लगा दी गई.
मैक्स का जोरों शोरों से प्रचार किया जा रहा है. डेवलपर्स और ऑफिशियल्स ने मैसेजिंग, ऑनलाइन Governmentी सर्विसेज, पेमेंट आदि के लिए वन-स्टॉप शॉप के तौर पर इसका इस्तेमाल करने को कहा है. साथ ही कहा कि अगर प्रशासन उनसे यूजर डेटा मांगेगा तभी वो इसे उपलब्ध कराएंगे.
–
केआर/