
New Delhi, 16 जनवरी . राष्ट्रीय राजधानी के जैतपुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में Police ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया है. Police अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.
Thursday रात करीब 11 बजे जैतपुर के धर्मशाला रोड पर मारपीट की सूचना पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली. सूचना मिलते ही जैतपुर Police स्टेशन के अधिकारी और स्टाफ मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह झगड़ा दो पक्षों के बीच एक आपसी परिचित को लेकर चल रहे निजी विवाद का नतीजा था.
जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी दीपक, घटना से पहले शिकायतकर्ता प्रिंस (19) को social media के माध्यम से लगातार परेशान कर रहा था. विवाद को सुलझाने के नाम पर दोनों पक्षों के बीच एक “समझौता मीटिंग” तय की गई, जिसमें पीड़ित पक्ष रात 11 बजे धर्मशाला रोड पर पहुंचा. हालांकि बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई.
आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. कृष्णा साहू (21) को सीने, कंधे और पीठ पर चाकू से कई वार किए गए. उसे तत्काल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया.
वहीं, सनी (21) को पेट और जांघ में चाकू के घाव आए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. शिकायतकर्ता प्रिंस (19) को मामूली चोटें आई हैं.
घटना की सूचना मिलते ही क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण सुराग जुटाए. Police ने cctv फुटेज की समीक्षा की और जिला क्राइम टीम की मदद से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए.जांच के बाद Police ने मीठापुर गांव निवासी आशीष (24), जो पेशे से ग्राफिक डिजाइनर है और एक 17 वर्षीय नाबालिग को धर दबोचा.
Police ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की जांच जारी है.
–
एसएके/वीसी