सीएम नीतीश कुमार का इतिहास महिलाओं के सशक्तिकरण का रहा: खालिद अनवर

Patna, 17 दिसंबर . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला का नकाब खींचने के मामले पर विपक्ष हमलावर है. वे इसे महिलाओं का अपमान बताकर माफी की मांग कर रहे हैं. इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) के एमएलसी खालिद अनवर ने Wednesday को पलटवार किया.

जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने से बात करते हुए कहा, “विपक्ष पहले बताए कि क्या उन्होंने महिलाओं को रोजगार दिया. आज नीतीश कुमार नौजवानों, महिलाओं और मुस्लिम महिलाओं को रोजगार दे रहे हैं और नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं, तो विपक्ष बिना मुद्दे की चीज को मुद्दा बनाने का काम कर रही है. विपक्ष इसपर सवाल नहीं दे पाएगी कि जब प्रदेश में 15 साल उनकी Government थी, तो उन्होंने कितना रोजगार दिया.”

उन्होंने कहा, “जब से जनता ने विपक्ष को नकारा है, तब से विपक्ष का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वे नीतीश कुमार को कैसे रोकें, यही कारण है कि इसे मुद्दा बनाया गया है. इस पर कोई बात नहीं कर रहा है कि नीतीश कुमार ने कितने लोगों को डॉक्टर बनाया है और कितने लोगों को रोजगार दिया है.”

अनवर ने कहा, “एक अच्छी Government और एक अच्छे Chief Minister जिनका ट्रैक रिकॉर्ड बिहार को आगे बढ़ाने और बिहार को विकसित बनाने का रहा है. उनका इतिहास महिलाओं के सशक्तिकरण का रहा है.”

उन्होंने मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत-जी रामजी बिल’ करने के फैसले पर विपक्ष के विरोध को लेकर कहा, “जो भी Government बनती है, उसका अधिकार होता है कि योजनाओं के अंदर कुछ सुधार करे. एनडीए Government मजदूरों के भले के लिए काम कर रही है. अब 125 दिन रोजगार मिलेगा. तीन कैटेगरी बनाई हैं, जिसका फायदा यह होगा कि गांव में बैठे हर आदमी को रोजगार मिलेगा. विपक्ष को अच्छी चीजों की तरफ ध्यान देना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं, अगर उनसे नफरत करके कोई Government चलाना चाहेगा, तो वो नहीं चला सकता है. ऐसी बातें करके कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के कद को घटाने की कोशिश न करे.”

एससीएच/डीएससी

Leave a Comment