
कोल्लम, 17 दिसंबर . केरल के कोल्लम जिले में महिला Policeकर्मी से दुष्कर्म के गंभीर आरोप सामने आने के बाद केरल Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सिविल Police अधिकारी को निलंबित कर दिया है.
प्रारंभिक जांच में अधिकारी का आचरण Police बल की गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया.
निलंबन की कार्रवाई सिटी Police कमिश्नर ने की. निलंबित सिविल Police अधिकारी का नाम नवास बताया गया है, जो घटना के समय नींदाकारा कोस्टल Police स्टेशन में प्रतिनियुक्ति पर तैनात था.
यह कथित घटना 6 नवंबर को हुई. शिकायत के अनुसार, महिला Police अधिकारी अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद शौचालय से लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बताया गया है कि यह घटना Police परिसर के भीतर हुई, जिससे Police बल के भीतर सुरक्षा, अनुशासन और कार्यस्थल की गरिमा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
महिला अधिकारी ने इस मामले में सीधे Police कमिश्नर से शिकायत की थी. इसके बाद चवारा Police स्टेशन में आरोपी नवास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मामला वरिष्ठ प्रशासनिक स्तर पर उठाया गया, जिसके बाद विभाग ने बिना देरी किए कार्रवाई की.
अधिकारियों के अनुसार, निलंबन का फैसला आरोपों की गंभीरता और Police सेवा की विश्वसनीयता तथा नैतिक अधिकार बनाए रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया.
निलंबन आदेश में Police कमिश्नर ने कहा कि नवास पर लगाए गए आरोपों से Police बल की छवि को ठेस पहुंची है और वर्दी की गरिमा को नुकसान पहुंचा है.
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह सेवा नियमों और Policeकर्मियों से अपेक्षित नैतिक मानकों का गंभीर उल्लंघन होगा.
इस घटना के सामने आने के बाद Police महकमे के भीतर और नागरिक समाज के बीच चिंता का माहौल है. कई संगठनों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और महिला कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत आंतरिक तंत्र की मांग की है.
Police अधिकारियों ने दोहराया है कि दुष्कर्म के मामलों में Police बल की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है. संस्था की गरिमा और विश्वसनीयता को कमजोर करने वाले किसी भी कृत्य से सख्ती से निपटा जाएगा. आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई जांच के नतीजों के आधार पर की जाएगी.
–
वीकेयू/एबीएम