
Bengaluru, 26 दिसंबर . केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स अधिकारियों के नाम पर ठगी के मामलों को लेकर Bengaluru कस्टम्स विभाग ने जनता को सतर्क किया है. विभाग के अनुसार, एक संगठित ठग गिरोह कस्टम्स अधिकारी बनकर लोगों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहा है. हाल के दिनों में सामने आए मामलों में खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है.
कस्टम्स विभाग के मुताबिक, ठग पहले social media या सीधे संपर्क के जरिए लोगों से दोस्ती करते हैं. इसके बाद वे झूठी कहानी गढ़ते हैं, जैसे- “आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार विदेश से आया है और एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने उसे रोक लिया है. अगर तुरंत कस्टम्स ड्यूटी या जुर्माना नहीं दिया गया, तो उसे जेल भेज दिया जाएगा या उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाएगा.”
डर के माहौल में आकर पीड़ित ठगों के बताए गए निजी बैंक खातों, यूपीआई आईडी या डिजिटल वॉलेट में बड़ी रकम ट्रांसफर कर देते हैं. पैसा मिलते ही ठग संपर्क तोड़ देते हैं और गायब हो जाते हैं.
Bengaluru कस्टम्स आयुक्त ने स्पष्ट किया, “कस्टम्स अधिकारी कभी भी फोन, व्हाट्सऐप या social media के माध्यम से जुर्माना या शुल्क मांगने के लिए संपर्क नहीं करते. इसके अलावा, कस्टम्स किसी भी हालत में निजी बैंक खातों में भुगतान स्वीकार नहीं करता. Government को होने वाले सभी भुगतान केवल अधिकृत काउंटर या आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रसीद के साथ किए जाते हैं.”
उन्होंने यह भी कहा कि ड्यूटी न चुकाने पर किसी भी यात्री को परेशान नहीं किया जाता और सभी आधिकारिक प्रक्रियाएं cctv निगरानी में कानूनी रूप से पूरी की जाती हैं.
कस्टम्स विभाग ने लोगों से अपील की है कि कस्टम्स अधिकारी के नाम पर पैसे मांगने वाले किसी भी कॉल या संदेश पर प्रतिक्रिया न दें. यदि किसी को ऐसा कॉल या मैसेज मिले, तो तुरंत इसकी सूचना साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें. विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसे ठगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसके साथ ही कस्टम्स विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि कस्टम्स अधिकारी कभी फोन या व्हाट्सऐप पर पैसे नहीं मांगते. Governmentी जुर्माने या शुल्क का भुगतान निजी खातों या यूपीआई से नहीं होता. “कस्टम्स क्लीयरेंस दिलाने” का दावा करने वाले बिचौलियों पर भरोसा न करें. संदेह होने पर सत्यापन के लिए 080-22001404 पर कॉल करें.
–
एएमटी/डीकेपी