
New Delhi, 30 मई . आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र Government की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश को अब एक शिक्षित Prime Minister की आवश्यकता है, जो शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं को समझ सके और उनका वास्तविक समाधान निकाल सके. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र Government नीट परीक्षा में पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय केवल दिखावटी कदम उठा रही है.
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र Government द्वारा नीट परीक्षा के प्रश्नपत्रों को वायुसेना के विमान और बुलेटप्रूफ वाहनों के माध्यम से परिवहन करने की घोषणा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह फैसला समस्या के समाधान के बजाय केवल एक दिखावा है. केजरीवाल ने पूछा कि क्या एयरफोर्स के विमान इस्तेमाल करने से पेपर लीक रुक जाएगा? उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में बड़ी-बड़ी परीक्षाएं आयोजित होती हैं, लेकिन कहीं भी प्रश्नपत्रों को इस तरह से परिवहन करने की व्यवस्था नहीं की जाती.
केजरीवाल ने कहा कि यदि Government की नीयत सही होती तो वह यह पता लगाने का प्रयास करती कि आखिर प्रश्नपत्र लीक कहां से हो रहे हैं और उन खामियों को दूर करती. उन्होंने आरोप लगाया कि Government वास्तविक समस्या को छिपाने की कोशिश कर रही है और शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का कोई गंभीर प्रयास नहीं कर रही है. आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि वह स्वयं आईआईटी से इंजीनियर हैं और शिक्षा के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं.
उनका मानना है कि जब तक देश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक India वास्तविक विकास नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था एक बड़े माफिया के चंगुल में फंस चुकी है, जिसका असर छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है. अपने वक्तव्य में उन्होंने हाल ही में चर्चा में आए छात्र वेदांत के मामले का भी उल्लेख किया.
केजरीवाल ने कहा कि छात्र ने आरोप लगाया है कि उसके भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) का उत्तरपुस्तिका किसी अन्य छात्र की कॉपी से बदल दी गई, जिसके कारण उसे अपेक्षा से कम अंक मिले. उन्होंने कहा कि जब छात्र ने social media पर अपनी बात रखी तो उसे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और विभिन्न प्रकार के आरोप लगाए गए. इससे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ता है. केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा माफिया के खिलाफ अकेले किसी छात्र की लड़ाई सफल नहीं हो सकती.
उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग मिलकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की मांग करेंगे, तभी Government को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि यह केवल छात्रों के वर्तमान का नहीं बल्कि देश के भविष्य का भी सवाल है. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को माफिया के प्रभाव से मुक्त कराना और परीक्षा प्रणाली में विश्वास बहाल करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है.
–
पीकेटी/पीएम