
Mumbai , 9 मार्च . हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय Actress कविता जोशी ने Monday को अपने social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है.
वीडियो में Actress होली के ड्रेस में चेहरे पर रंग और गुलाल लगाते हुए अपने एक दमदार और लोकप्रिय Haryana गाने पर शानदार डांस करते हुए नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस वीडियो में जबरदस्त डांस करने के साथ शानदार एक्सप्रेशन देते नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने गुलाबी रंग के पटियाला पैजामा के साथ होली प्रिंट का एक सफेद रंग का टी-शर्ट पहना हुआ है. कविता ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में अपने गाने का नाम ‘लुगाई छोटी’ लिखा है.
कविता के वीडियो पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं. फैंस को Actress का ये लाजवाब डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है, जिस पर वे कमेंट्स और लाइक्स के माध्यम से लगातार प्यार लुटा रहे हैं.
‘लुगाई छोटी’ एक सुपर हिट हरियाणवी डीजे सॉन्ग है, जो कि अक्टूबर 2025 में यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. म्यूजिक में एक्ट्रेस कविता जोशी के साथ अजय हुड्डा मुख्य किरदार में हैं. अजय हुड्डा द्वारा लिखित इस गाने को हरजीत दीवाना और कोमल चौधरी ने अपनी दमदार आवाज दी है. वहीं, मस्ती भरे इस सॉन्ग को गुलशन म्यूजिक ने संगीतबद्ध किया है.
कविता जोशी उत्तराखंड की एक लोकप्रिय हरियाणवी फिल्म Actress और डांसर हैं, जिन्हें ‘देसी क्वीन’ के नाम से जाना जाता है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2007 में आई हरियाणवी/हिंदी फिल्म ‘सेनापति’ से की थी. इसके बाद Actress ने नई प्रसिद्ध हरियाणवी फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘डियर वर्सेस बियर’, ‘मनु धाकड़ मैन’, ‘विकश की बहू’, और ‘अल्ज पलज’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
एक्ट्रेस मुख्य रूप से पर्दे पर अपने शानदार अभिनय के साथ लाजवाब डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने हरियाणवी फिल्मों के साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. Actress उत्तर कुमार के साथ अपनी फिल्मों के लिए काफी लोकप्रिय हैं. फैंस को पर्दे पर कविता जोशी और उत्तर कुमार की जोड़ी बहुत पसंद आती है.
–
डीके/डीकेपी