
Mumbai , 25 अप्रैल . बोरीवली इलाके में एक महिला की सामाजिक छवि खराब करने और उसके चरित्र पर सवाल उठाने के लिए social media पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज वायरल करने वाली महिला आरोपी को कस्तूरबा मार्ग Police ने Gujarat से गिरफ्तार कर लिया है.
Police के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला को एक व्हाट्सएप ग्रुप में उसके खिलाफ जानबूझकर भ्रामक, अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट की गईं. इन मैसेजेस में महिला के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए गए और उसे सामाजिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की गई. शिकायतकर्ता ने इस मामले में कस्तूरबा Police स्टेशन में तीन महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 356(3), 79 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. जांच के दौरान Police को पता चला कि तीनों आरोपी महिलाएं इस साजिश में शामिल थीं. इनमें से एक आरोपी महिला पिछले 10 दिनों से फरार चल रही थी.
कस्तूरबा Police की टीम ने सूचना एवं तकनीकी सहायता से उसकी लोकेशन ट्रेस की और Gujarat के एक होटल से उसे गिरफ्तार कर लिया. Police अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला को Mumbai लाया जा रहा है. बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
जांच टीम वर्तमान में डिजिटल सबूतों की गहन जांच कर रही है. इसमें व्हाट्सएप चैट रिकॉर्ड, वायरल मैसेजेस, स्क्रीनशॉट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा शामिल हैं. Police यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है और क्या आरोपी महिलाओं का कोई आपसी विवाद या पुरानी रंजिश इस घटना का कारण बनी.
महिला शिकायतकर्ता ने Police को बताया कि अश्लील मैसेज वायरल होने के बाद उसके परिवार और समाज में उसकी प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंचा है. कई लोगों ने उसके चरित्र पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी. Police ने सभी पक्षों से अपील की है कि social media का दुरुपयोग न करें. किसी की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने या बदनामी करने के उद्देश्य से अश्लील या भ्रामक सामग्री वायरल करना गंभीर अपराध है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
एससीएच