
Patna, 17 फरवरी . बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने India रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि हमें कर्पूरी ठाकुर का जीवन सिखाता है कि राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि सेवा का धर्म है.
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि India Government ने कर्पूरी ठाकुर को India रत्न से सम्मानित किया. Prime Minister Narendra Modi और बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार ने अपनी जिंदगी और कामों से लोगों और समाज के बीच ईमानदारी से काम करने का संदेश दिया है. कर्पूरी ठाकुर की विरासत को सीएम नीतीश कुमार और पीएम Narendra Modi बढ़ा सकते हैं, क्योंकि ये ईमानदारी से राजनीति करते हैं, जिनका मकसद सबको साथ लेकर चलना है, जो ‘सबका साथ, सबका विकास’ में विश्वास करते हैं और जाति-मुक्त समाज की कल्पना करते हैं.
उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे कर्पूरी ठाकुर की विरासत को क्या आगे बढ़ाएंगे, जिन पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं.
डिप्टी सीएम ने कहा कि समता, संघर्ष और सादगी के अप्रतिम प्रतीक जननायक कर्पूरी ठाकुर ने बिहार की राजनीति को नई दिशा दी. उन्होंने गरीबों के हक में नीतियां गढ़ीं, पिछड़ों को न्याय दिलाया और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी की वह ज्योति जलाई, जो आज भी भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के लिए पथप्रदर्शक है. उनका जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति सत्ता का साधन नहीं, सेवा का धर्म है.
Chief Minister नीतीश कुमार को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव फ्रस्टेशन में हैं, वे कुछ भी बोल सकते हैं.
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताया कि एनडीए Government में बिहार भूमि पोर्टल की सभी सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन हैं. सर्वर मेंटेनेंस के बाद डेटा सुरक्षा, पारदर्शिता और कार्यक्षमता और मजबूत हुई है. अब क्षेत्रफल का मानकीकरण हेक्टेयर की जगह एकड़-डिसमिल में किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि सात निश्चय-3 के तहत बिहार में शिक्षा को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य के 55 पुराने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयनित किए गए हैं.
–
डीकेएम/डीकेपी