
Bengaluru, 28 अप्रैल . कर्नाटक के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री डी. सुधाकर की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर Union Minister एच.डी. कुमारस्वामी द्वारा की गई टिप्पणी पर मंत्री के परिवार ने कड़ी नाराजगी जताई है. परिवार ने कहा है कि इस समय Political बयानबाजी करना उचित नहीं है और सुधाकर जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे.
डी. सुधाकर, जो उपChief Minister और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के करीबी सहयोगी माने जाते हैं, गंभीर फेफड़ों के संक्रमण के कारण Bengaluru के एक अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. उनका इलाज जारी है.
इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, यदि उनके फेफड़ों की स्थिति में पर्याप्त सुधार नहीं होता है तो फेफड़ों के प्रत्यारोपण पर विचार किया जा सकता है. फिलहाल वह लाइफ सपोर्ट पर स्थिर हैं.
केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने Sunday को आरोप लगाया था कि राज्य Government अस्पताल में भर्ती मंत्री डी. सुधाकर की सेहत से जुड़ी जानकारी छिपा रही है. चित्रदुर्ग में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर “अंगूठा लगवाने” के लिए सुधाकर की हालत को जानबूझकर छिपाया जा रहा है.
उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे मामलों का इतिहास सबने देखा है और कुछ लोग इस तरह की परिस्थितियों का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने में माहिर होते हैं.
Tuesday को मंत्री सुधाकर के बेटे सुहान सुधाकर ने social media पर एक वीडियो जारी कर कुमारस्वामी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई.
वीडियो संदेश में सुहान ने कहा कि उनके पिता की हाल ही में घुटने के दर्द के लिए सर्जरी हुई थी और फिलहाल उनका फेफड़ों के संक्रमण का इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है.
हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कुमारस्वामी ने चित्रदुर्ग के एक कार्यक्रम में उनके पिता की बीमारी पर Political टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि उनके पिता के स्वास्थ्य को Political प्रतिद्वंद्विता का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए और Political लाभ के लिए इस तरह की बातें करने से परिवार को दुख पहुंचा है.
सुहान ने बताया कि Chief Minister , उपChief Minister , मंत्रियों और कई विधायकों समेत अनेक नेता अस्पताल पहुंचकर उनके पिता का हालचाल ले चुके हैं.
उन्होंने विश्वास जताया कि उनके पिता जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे.
सुहान सुधाकर द्वारा जारी यह वीडियो राज्य में जारी Political बयानबाजी के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
इससे पहले Saturday को Chief Minister सिद्धारमैया ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल पहुंचकर अपने कैबिनेट सहयोगी डी. सुधाकर का हालचाल लिया था.
Chief Minister ने कहा था कि सुधाकर को अभी होश नहीं आया है और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया पर डॉक्टर फैसला करेंगे. उन्होंने कहा था कि फेफड़ों के प्रत्यारोपण के लिए उनका होश में आना जरूरी है.
सिद्धारमैया ने कहा था कि सुधाकर की हालत स्थिर है और वह वेंटिलेशन पर हैं. उन्होंने यह भी बताया था कि मस्तिष्क को छोड़कर उनके अन्य सभी अंग स्थिर हैं, लेकिन अभी उन्हें होश नहीं आया है.
Chief Minister के दौरे के बाद उपChief Minister डी.के. शिवकुमार और गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने भी अस्पताल पहुंचकर सुधाकर का हालचाल लिया.
–
डीएससी