जेएनयू में नारेबाजी पर कपिल मिश्रा का तंज-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, सपोले बिलबिला रहे

New Delhi, 6 जनवरी . जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में Monday रात हुई नारेबाजी को लेकर दिल्ली Government के मंत्रियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मंत्री आशीष सूद ने साफ शब्दों में कहा कि राजनीति में हिंसा या व्यक्तिगत हिंसक कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister और गृह मंत्री को लेकर नीतियों पर बहस की जा सकती है. लोकतंत्र में असहमति स्वाभाविक है. शिक्षा नीति, वित्त और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन जो लोग देश को तोड़ने का काम करते हैं, उनके लिए कोई स्थान नहीं है.

आशीष सूद ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा में ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने शरजील इमाम के साथ मंच साझा किया है.

जेएनयू में नारेबाजी को लेकर मंत्री कपिल मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने न्यूज एजेंसी से कहा, “सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, सपोले बिलबिला रहे हैं.”

कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग आतंकियों, नक्सलियों और दंगाइयों के समर्थन में नारे लगाते हैं. अब इन्हें यह समझ आ गया है कि जहां-जहां Naxalite सक्रिय थे, वहां उनका खात्मा किया जा रहा है. इसी कारण उनकी बौखलाहट सामने आ रही है.

इसके अलावा दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा परिसर में प्रदूषण के खिलाफ किए गए प्रदर्शन पर भी कपिल मिश्रा ने तीखा हमला बोला.

उन्होंने कहा कि ‘आप’ के नेता अपना चेहरा दिखाने की स्थिति में नहीं हैं और इसलिए उन्हें मुंह छिपाना पड़ रहा है. 12 साल तक दिल्ली में उन्हीं की Government रही और पिछले साल इसी समय आतिशी दिल्ली की Chief Minister थीं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज वही लोग मुंह छुपाकर घूम रहे हैं, क्योंकि उन्होंने जनता को दिखाने लायक कोई काम नहीं किया. अगर 12 साल में सही ढंग से काम किया होता, तो आज इस तरह चेहरा छुपाने की नौबत नहीं आती. इन बयानों के बाद राजधानी की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment