आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा

New Delhi, 4 जून . दिल्ली के मालवीय नगर में एक बहुमंजिला बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड ब्रेकफास्ट) इमारत में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई. इससे एक महीने पहले विवेक विहार में एक चार मंजिला आवासीय इमारत में इसी तरह की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों ने इस बात पर जोर दिया है कि इमारतों में अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी अक्सर संपत्ति मालिकों और अधिकारियों दोनों द्वारा की जाती है. उन्होंने इसका कारण जगह का अत्यधिक उपयोग बताया.

स्थानीय निवासियों के अनुसार, लगभग 8:30 बजे आग लगने की सूचना मिली. एक निवासी ने बताया, “मेरे भाई ने फोन करके बताया कि होटल में आग लग गई है. मुझे लगा कि छोटी आग होगी, लेकिन यह बहुत भयानक थी.”

दूसरे निवासी ने खुलासा किया कि उन्हें पता था कि यहां बीएनबी नियमों का उल्लंघन हो रहा था. अनुमति से ज्यादा कमरे बनाए गए थे, ग्राउंड फ्लोर पर कैफे चल रहा था और एक ही कमरे में कई लोगों को ठहराया जा रहा था.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस हादसे में भी विवेक विहार अग्निकांड जैसी समस्याएं नजर आईं. छत पर जाने वाला दरवाजा बंद था, जिस वजह से लोग छत पर नहीं पहुंच सके. खिड़कियां और दरवाजे भी पक्के तरीके से फिक्स थे, जिससे बाहर निकलना असंभव हो गया.

दिल्ली Government में मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि आग प्रभावित इलाके में गैर-कानूनी तरीके से होटल और रेस्टोरेंट चलाए जा रहे थे. यह बहुत दुखद और हृदयविदारक घटना है. वहां गैर-कानूनी होटल और रेस्टोरेंट चल रहे थे. Chief Minister ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है. अस्पताल से बात की गई है और Chief Minister के अनुरोध पर सभी घायलों का इलाज बिना किसी शुल्क के किया जाएगा. हम जांच कर रहे हैं कि यह घटना क्यों हुई.

कपिल मिश्रा ने यह भी बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के समय शुरू हुई बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएनबी) स्कीम के तहत 2024 में पिछली Government द्वारा 6 कमरों वाले इस स्थल को मंजूरी दी गई थी, लेकिन इसमें मॉनिटरिंग का कोई प्रावधान नहीं रखा गया था.

आम आदमी पार्टी (आप) नेता और पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने फायर ब्रिगेड की देरी पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के पास उनके कार्यकाल में बनाया गया फायर स्टेशन घटनास्थल से बहुत करीब है. दिन के समय ट्रैफिक होने पर भी सिर्फ ढाई मिनट लगे. सुबह 8 बजे ट्रैफिक कम होने पर तो दो मिनट भी नहीं लगने चाहिए थे. फिर फायर ब्रिगेड को पहुंचने में एक-डेढ़ घंटा कैसे लगा?

उन्होंने कहा, “फायर ब्रिगेड, एमसीडी और दिल्ली Government हर स्तर पर प्रशासन भाजपा की ‘चार इंजन वाली Government’ के पास है. उन्हें जवाब देना होगा.”

कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा, “21 लोगों की मौत बेहद दुखद है. Government लापरवाही बरत रही है. जब प्रशासन नाकाम रहा तो स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की मदद की. मैं उन सभी साहसी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं.”

मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर इराकी राजनयिक ओडे हातिम मोहम्मद ने कहा, “हमें इस दुर्घटना का बहुत दुख है. इराकी Government की ओर से, हम इस दुखद घटना में India के लोगों और Government के प्रति इराक की एकजुटता व्यक्त करना चाहते हैं. हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. हम दुआ करते हैं कि जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उन पर खुदा अपनी रहमत बरसाए.”

Police ने कहा कि जांच शुरुआती दौर में है और आरोपी लवकेश बजाज गवाहों को प्रभावित कर सकता है. अदालत ने आरोपी को चार दिनों की Police रिमांड में भेज दिया है.

मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर जॉइंट सीपी विजय कुमार ने कहा, “Wednesday सुबह 8:48 बजे हमें आग लगने की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली. जानकारी मिलते ही, स्थानीय Police, एसएचओ, एसीपी, एडिशनल डीसीपी और डीसीपी समेत Police की सभी टीमें मौके पर पहुंच गईं. हमारी शुरुआती कार्रवाई स्थानीय लोगों की मदद से की गई. साथ ही, Police कंट्रोल रूम ने दूसरी एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया. दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं, आठ दमकल गाड़ियों को तैनात करने के बाद, लगभग 90 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया. इस दौरान, कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. दमकल विभाग, Police कर्मियों, स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस सेवाओं की मदद से कुल 49 लोगों को बचाया गया. उन्हें तीन अस्पतालों मैक्स अस्पताल, एम्स ट्रॉमा सेंटर और मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. आग लगने की जांच के दौरान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है.”

एसएके/एबीएम

Leave a Comment