कानपुर : बहन की शादी के लिए 16 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow, 12 अगस्त . उत्तर प्रदेश की Kanpur Police ने एक 19 वर्षीय युवक को Wednesday को गिरफ्तार किया. उस पर आरोप है कि उसने अपनी बहन की शादी के लिए पैसे जुटाने के मकसद से पड़ोसी के घर से 16 लाख रुपए की कीमत के गहने और नकदी चुराई थी.

इसी को लेकर जानकारी देते हुए Wednesday को Kanpur Police ने बताया कि 10 अगस्त को थाना क्षेत्र जाजमऊ से एक सूचना प्राप्त हुई कि वादी सोफिया के मकान में दिनदहाड़े घुसकर उनके जो सोने के कुछ गहने थे, जिसमें चूड़ियां, चेन, टॉप्स और अंगूठियां थी, की चोरी कर ली गई है, जिनकी कीमत लगभग 15 से 16 लाख रुपए के बीच बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलने के बाद जाजमऊ थाना क्षेत्र की Police टीम के साथ-साथ एफएसएल और सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया, जिससे ज्ञात हुआ कि चोर छत के रास्ते से जाली तोड़कर घर में घुसा और चोरी की घटना को अंजाम दिया.

Police टीम ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की और cctv फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर जफर नामक युवक की पहचान हुई, जिसने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है. वहीं, चोरी के सभी सामान उसी के घर से बरामद कर लिए गए हैं.

उन्होंने बताया कि जफर ने यह चोरी अपनी बहन की शादी के लिए की. उसे अपनी बहन की शादी के लिए सोने के गहने चाहिए थे, इसलिए उसने इस चोरी को अंजाम दिया. अपराधी को पता था कि वादी का पूरा परिवार बाहर गया हुआ है. इसी बीच उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

Police ने जफर के पास से 1,020 रुपए नगद भी बरामद किए हैं. वहीं, लगभग 7,000 रुपए उसने अपनी गाड़ी की सर्विसिंग में लगाए थे. Police की ओर से मामले से जुड़ी आगे की जांच और कार्रवाई जारी है.

डीके/एबीएम

Leave a Comment