भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के साथ कंगना रनौत ने पूरी की 12 ज्योतिर्लिंग की अद्भुत यात्रा, भावुक अनुभव किया शेयर

Mumbai , 28 दिसंबर . Bollywood Actress और Himachal Pradesh की मंडी सीट से Lok Sabha सांसद कंगना रनौत इन दिनों धार्मिक यात्रा पर हैं और देश के अलग-अलग राज्यों में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर रही हैं.

Actress ने द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लक्ष्य को पूरा कर लिया है और उनका आखिरी पड़ाव रहा पुणे का भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, जहां के दर्शन भी कंगना ने Sunday को संपन्न कर लिए.

द्वादश ज्योतिर्लिंग की अद्भुत यात्रा संपन्न करके कंगना बहुत खुश हैं और इस अद्भुत धार्मिक यात्रा को शब्दों में बयां नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद एक वीडियो पोस्ट किया है.

वीडियो में कंगना कहती हैं कि आज मेरी द्वादश ज्योतिर्लिंग की अद्भुत यात्रा संपन्न हो गई है. शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल हो रहा है कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं, लेकिन ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा समय है. भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद मेरा मन बहुत आनंदित महसूस कर रहा है. वहां भगवान शिव मां पार्वती के साथ हैं और अर्धनारीश्वर रूप में हैं. कितना अद्भुत और खूबसूरत ज्योतिर्लिंग है, सबको आकर यहां दर्शन जरूर करने चाहिए.

धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार करने की मुहिम पर बात करते हुए कंगना ने कहा कि पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ मंदिर की कायापलट कर दी है और उसकी तर्ज पर भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग में भी विकास का काम जारी है. मुझे बताया गया कि मंदिर के विकास के लिए 200 करोड़ रुपए दिए गए हैं.

इससे पहले 26 दिसंबर को कंगना को घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग में पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया था. इसकी फोटो भी Actress ने social media पर शेयर की और लिखा, “आज घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कीजिए. कई ऐसे ज्योतिर्लिंग हैं जहां मैं 2-4 बार भी जा चुकी हूं, लेकिन Maharashtra, जो मेरा घर रहा है, वहीं स्थापित बाबा घृष्णेश्वर के दर्शन करने का सौभाग्य आज मिला. इसमें कोई दो राय नहीं कि आप तभी दर्शन के लिए जा पाते हैं, जब आपको महादेव बुलाते हैं.”

इससे पहले 22 दिसंबर को Actress देवघर में विराजमान बाबा बैद्यनाथ के दर पर पहुंची थी. साल खत्म होने से पहले उन्होंने अपनी धार्मिक यात्रा को संपन्न कर लिया है.

पीएस/एबीएम

Leave a Comment