इंडस्ट्री में जनता को खुश करने के लिए आई हूं, न कि किसी एक्टर को : काजल राघवानी

Mumbai , 17 अगस्त . भोजपुरी Actress काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ और अपने social media बयानों के कारण चर्चा में हैं. Actress ने Monday को फिल्म इंडस्ट्री के कुछ कलाकारों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें झूठा साबित करने पर तुले हुए हैं.

Actress ने इंस्टाग्राम पर एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री के तीन लोग उनका काम, टैग और हक छीनने में तुले हुए हैं.

Actress ने जारी किए गए नोट पर लिखा, “सत्य हमेशा सत्य होता है और सत्य को झूठे लोग कुछ समय तक दबा जरूर सकते हैं, लेकिन सत्य को झूठ में परिवर्तित नहीं कर सकते हैं. मैंने जो कहा है सच कहा है और वो सब जानते हैं और जो अपने स्टारडम के दम पर इसे झुठलाना चाहते हैं, मुझे झूठा साबित करने पे तुले हुए हैं 3 लोग मिलके तो सोचिए मेरी बात कितनी सच्ची होगी जिसे आप सब को मिलके झूठा साबित करने के लिए इस लेवल तक जाना पड़ रहा है.”

Actress ने अपना नोट शेयर करते हुए लिखा, “बाप रे ये तो सब में बेस्ट है. लोगो में छीनने की आदत पड़ी है. चाहे काम हो, किसी का हक या फिर, किसी का टैग.” Actress का कहना है कि वे अपने काम से जनता को अपनाने आई हैं, न की किसी एक्टर को. उन्होंने लिखा, “इस इंडस्ट्री में मैं किसी एक्टर को खुश करने के लिए नहीं आई हूं, बल्कि जनता का दिल जीतने के लिए आई हूं और वे ये सब देख ही रहे हैं.”

Actress दिनेश लाल यादव निरहुला के द्वारा दिए बयान पर पलटवार करते हुए लिखा, “एक कहते हैं कि पत्नी से प्यार नहीं है. जाहिर भी, क्योंकि उनकी पत्नी के साथ एक वीडियो वायरल हो गया था, तो सफाई भी देनी बनती है. एक प्रचार के लिए पत्नी को अपनाए और फिर छोड़ दिया. आज शो में कह रहे की एक लड़की भाव नहीं दे रही थी तो 4 दिन बात नहीं की और फिर आई लव यू बुलवाया. फिर, जय श्री राम. वाहह रे सरस्वती पुत्र की जय हो.”

गौरतलब है कि Actress का यह पोस्ट तब आया, जब भोजपुरी बवाल के हालिया एपिसोड में पवन सिंह, आम्रपाली और दिनेश लाल यादव निरहुला ने काजल राघवानी को घेरा था. हालांकि, शो में काजल राघवानी मौजूद नहीं थी.

काजल राघवानी का यह बवाल रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ पहले एपिसोड से ही देखने को मिला था, जिसमें Actress ने अपने पुराने रिश्तों, शारीरिक शोषण, और इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों (जैसे पवन सिंह, निरहुआ, और आम्रपाली दुबे) पर कई गंभीर खुलासे किए थे, जिसके बाद भोजपुरी सिनेमा में भारी विवाद छिड़ गया है.

एनएस/पीएम

Leave a Comment