
रांची, 7 अगस्त . Jharkhand में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच Friday को एक अनशनकारी छात्र की तबीयत गंभीर हो गई. पलामू के छात्र नेता राहुल क्रांति को हालत बिगड़ने के बाद एंबुलेंस से रांची सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है. राहुल Tuesday रात से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. Friday को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई. उन्हें खड़े होने पर तेज चक्कर आ रहा था.
इसके बाद आंदोलन स्थल से उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया. आंदोलन से जुड़े एक अन्य छात्र बी. पांडे की भी नारेबाजी के दौरान तबीयत बिगड़ गई. उसे भी अस्पताल ले जाया गया. वहीं, लगातार बारिश के बीच धरने पर बैठे कोडरमा के छात्र ब्रजकिशोर की तबीयत भी खराब हो गई. उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. राहुल क्रांति और ब्रजकिशोर की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि बीमार छात्र का समुचित इलाज किया.
बाद में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने दोनों छात्रों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली. मरांडी ने अनशनकारी छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि Government की हठधर्मिता के कारण छात्रों को अपनी जान नहीं देनी चाहिए. अभी उन्हें लंबी लड़ाई लड़नी है. मरांडी ने आरोप लगाया कि Jharkhand में परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्रों में भरोसा खत्म हो रहा है. उन्होंने Government से छात्रों के मामलों में संवेदनशीलता दिखाने की मांग की.
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 के बाद राज्य में हुई कई भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन सिर्फ कुछ अभ्यर्थियों का मुद्दा नहीं है. यह राज्य के उन सभी युवाओं की आवाज है, जो नौकरी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं.
–
एसएनसी/पीएम