झारखंड: धनबाद में युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर फैलाई दहशत, छापेमारी कर रही पुलिस

धनबाद, 1 जनवरी . Jharkhand के धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र की काली माटी कॉलोनी में एक जनवरी को बाइक सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. गनीमत रही कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो युवक एक बाइक पर सवार होकर काली मंदिर की ओर से कॉलोनी में दाखिल हुए. बाइक पर पीछे बैठा युवक दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर लगातार गोलियां चलाता रहा. अचानक हुई फायरिंग से लोग इधर-उधर भागने लगे और कई लोग बाल-बाल बच गए. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. फायरिंग करने वाले युवक का नाम युवराज बताया जा रहा है.

Police के अनुसार, यह घटना पैसे के लेन-देन से जुड़े विवाद का नतीजा है. निरसा Police और एसडीपीओ रजत माणिक बाकला ने बताया कि निरंजन नामक युवक ने किसी व्यक्ति से करीब 15 हजार रुपए उधार लिए थे. रकम वापस न करने और फोन कॉल का जवाब नहीं देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया. इसी दौरान रास्ते में दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ और पहले हल्की झड़प हुई, जिसके बाद दो युवकों ने कॉलोनी में घुसकर गोलीबारी की.

घटना की सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. Police ने घटनास्थल से करीब छह खोखे बरामद किए हैं. एसडीपीओ रजत माणिक बाकला ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. Police ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. Police ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है.

एसएनसी/एएसएच

Leave a Comment