चमोली टनल हादसे में झारखंड के श्रमिक फंसे, सीएम सोरेन ने मुख्यमंत्री धामी से की बात, हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची, 14 अगस्त . उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरंग में हुए हादसे में Jharkhand के खूंटी, गुमला सहित अन्य जिलों के कुछ श्रमिकों के फंसे होने की सूचना है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की.

सीएम धामी ने उन्हें सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने का भरोसा दिया है. चमोली के पीपलकोटी क्षेत्र में विष्णुगढ़-पीपलकोटी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग में Thursday शाम पानी और मलबा अचानक भर जाने से कई श्रमिक फंस गए.

हादसे के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य राहत-बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. Chief Minister हेमंत सोरेन ने घटना को चिंताजनक बताते हुए कहा कि निर्माणाधीन सुरंगों में बार-बार हादसे और श्रमिकों के फंसने की खबरें चिंता पैदा करती हैं.

सीएम सोरेन ने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन इसके साथ प्रकृति और पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के गंभीर परिणाम बार-बार सामने आ रहे हैं. Chief Minister ने Jharkhand के उन लोगों से भी अपील की है, जिनके परिजन या परिचित चमोली की परियोजना में काम करने गए हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि संबंधित लोग राज्य Government के कंट्रोल रूम से संपर्क कर श्रमिकों के संबंध में उपलब्ध जानकारी साझा करें.

राज्य Government ने इसके लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-3456-526 जारी किया है. इसके अलावा 9470132591, 9431336472 और 9431336427 पर व्हाट्सऐप के जरिए भी जानकारी दी जा सकती है.

सीएम सोरेन ने कहा कि Jharkhand Government उत्तराखंड प्रशासन के लगातार संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य Government Jharkhand के श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.

एसएनसी/वीकेयू

Leave a Comment