
जमशेदपुर, 20 दिसंबर . Jharkhand के जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास ट्रैफिक जांच के दौरान उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एक दंपति Police के कथित अमानवीय व्यवहार का शिकार हो गया. इस घटना में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में Police के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली.
जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर निवासी एक दंपति स्कूटी से सोनारी की ओर जा रहा था. जैसे ही वे साईं मंदिर के पास पहुंचे, वहां ट्रैफिक जांच में तैनात Police कर्मियों ने उन्हें रोक लिया. बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. इसे लेकर Police ने उन्हें रोका.
हालांकि, दंपति का आरोप है कि Police कर्मियों ने उनसे ठीक तरीके से बात करने के बजाय जबरदस्ती की और धक्का दे दिया. दंपति का कहना है कि Police के धक्का देने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गए. इस हादसे में पीछे बैठी महिला को गंभीर चोटें आईं. महिला के गिरते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल महिला की मदद की. कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना को देखकर राहगीर भड़क उठे और मौके पर जमकर हंगामा किया.
सूचना मिलने पर बिष्टुपुर ट्रैफिक प्रभारी खुद मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. उन्होंने घायल महिला के इलाज की जानकारी ली और लोगों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. ट्रैफिक प्रभारी ने कहा कि अगर जांच में किसी भी Policeकर्मी की गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Police अधिकारी ने बताया कि अभी तक घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है. महिला के पति का कहना है कि गाड़ी रोकने के क्रम में घटना हुई है. हालांकि, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है. मामले की जांच की जा रही है. इसके लिए आसपास लगे cctv फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि असल में क्या हुआ था? इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.
–
पीआईएम/डीकेपी