
बोकारो, 21 दिसंबर . Jharkhand के बोकारो जिले की Police ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो social media के जरिए महिलाओं-लड़कियों से दोस्ती गांठता था और किसी को प्यार का वास्ता देकर तो किसी को शादी का झांसा देकर उनसे जेवरात और नकदी ठग लेता था. खुद को कभी बैंक अधिकारी तो कभी Governmentी अफसर बताने वाला यह ‘दिलफेंक नटवरलाल’ लंबे समय से महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था.
गिरफ्तार किए गए ठग की पहचान Patna के फतुहा निवासी संकल्प कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है. Police के मुताबिक, आरोपी social media प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करता था. बातचीत के दौरान वह खुद को प्रभावशाली और जिम्मेदार पद पर कार्यरत अधिकारी बताकर भरोसा जीत लेता था. वह किसी से प्यार का नाटक करता था तो किसी से शादी का वादा करता था.
बोकारो के सेक्टर-4 स्थित बियाडा कॉलोनी की रहने वाली एक शादीशुदा महिला से social media पर दोस्ती के बाद आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और शादी की बात कहकर महिला का विश्वास जीत लिया. कुछ दिनों बाद उसने महिला को यह कहकर झांसे में लिया कि गहनों को बैंक लॉकर में सुरक्षित रखना बेहतर होगा. भरोसे में आकर महिला ने अपने कीमती जेवर उसे सौंप दिए, जिसके बाद आरोपी अचानक गायब हो गया और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया.
ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने सेक्टर-4 थाना में शिकायत दर्ज कराई. Police ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को Patna के फतुहा से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि संकल्प कुमार अकेले यह ठगी नहीं करता था. ठगे गए जेवरात को गलाने के लिए वह फतुहा के कुरथा इलाके में स्थित शशि ज्वेलर्स के संचालक सूर्यकांत सोनी की मदद लेता था.
जेवरात को गलाकर छोटे-छोटे सोने के सिक्कों में बदल दिया जाता था, ताकि उनकी पहचान न हो सके. Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 1 लाख 75 हजार रुपए नकद और लगभग 22 ग्राम सोना बरामद किया है.
एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि संकल्प कुमार पहले भी इसी तरह के कई मामलों में संलिप्त रहा है. Police का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद ठगी से जुड़े कई पुराने मामलों का भी खुलासा हो सकता है.
–
एसएनसी/डीकेपी