
चाईबासा, 3 मार्च . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के निकट आरगुंडी गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम को ग्रामीणों के हिंसक विरोध का सामना करना पड़ा. छापेमारी के दौरान हुए हमले में विभाग के सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए.
तीर-धनुष और पारंपरिक हथियारों के साथ मौके पर जुटी भीड़ ने उत्पाद विभाग की टीम को खदेड़ दिया.
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग के किनारे स्थित आरगुंडी गांव के एक मकान में अवैध शराब तैयार की जा रही है.
सूचना की पुष्टि के लिए विभाग की 8-10 सदस्यीय टीम गांव पहुंची और चिन्हित घर में तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान घर के भीतर मौजूद एक व्यक्ति ने अचानक तेजधार हथियार से टीम पर हमला कर दिया. हमले का मुख्य निशाना सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल बने, जिनके गर्दन और पीठ पर गंभीर वार किए गए. घटना से अफरातफरी मच गई.
अन्य जवानों ने किसी तरह खुद को बचाया और बाहर निकल आए. बताया जाता है कि हमले के बाद गांव में शोर फैल गया और कई ग्रामीण तीर-धनुष और पारंपरिक हथियारों के साथ मौके पर जुट गए. स्थिति तनावपूर्ण होती देख टीम ने तत्काल पीछे हटना उचित समझा.
घायल अधिकारी को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. घटना की सूचना मिलते ही उत्पाद आयुक्त निरंजन तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारी से मुलाकात कर की. घटना के बाद चाईबासा मुफस्सिल थाना Police भी सक्रिय हो गई है. थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में Police बल गांव पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू की. Police सूत्रों का दावा है कि हमले में शामिल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है.
–
एसएनसी/एएसएच