झारखंड: रांची में राष्ट्रपति की सुरक्षा में लापरवाही, काफिले के बीच स्कूटी सवार के घुसने से हड़कंप

रांची, 28 दिसंबर . तीन दिवसीय दौरे पर Jharkhand आईं President द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है. Sunday की शाम को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लोकभवन की ओर जा रहे President द्रौपदी मुर्मू के काफिले में किशोरगंज चौक के पास एक स्कूटी सवार के प्रवेश कर जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, मौके पर तैनात सतर्क Policeकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार को काफिले से बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया.

President द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर लोक भवन तक के पूरे रूट को पूरी तरह सील किया गया था. इसके बावजूद जब President मुर्मू का काफिला किशोरगंज चौक से गुजर रहा था, उसी दौरान एक स्कूटी सवार काफिले के बीच घुस गया. स्कूटी सवार President के वाहन से करीब पांच से छह गाड़ियां पीछे अचानक काफिले में दाखिल हो गया था.

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि President मुर्मू के वाहन समेत कई गाड़ियों के गुजरने के बाद अचानक एक स्कूटी सवार काफिले के बीच आ जाता है. किशोरगंज चौक से पहले ही एक सुरक्षाकर्मी ने उसे रोक लिया और सड़क के किनारे ले जाकर काफिले से अलग कर दिया. इसके बाद President के कारकेड की अन्य गाड़ियां सुरक्षित रूप से आगे बढ़ गईं.

हालांकि, इस घटना के कारण President का काफिला कहीं नहीं रुका और न ही उनके कार्यक्रम में कोई बाधा आई, लेकिन President द्रौपदी मुर्मू के सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए इसे गंभीर चूक माना जा रहा है. फिलहाल, रांची Police के किसी वरीय अधिकारी की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. Police ने स्कूटी सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किस तरह सुरक्षा घेरा तोड़कर काफिले के भीतर पहुंचा.

एसएनसी/एएसएच

Leave a Comment