Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

झारखंडः पलामू में हाईवे निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव में कई घायल

Jharkhandः पलामू में हाईवे निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों और Police के बीच टकराव में कई घायल

पलामू, 9 जुलाई . Jharkhand के पलामू जिले में नेशनल हाईवे-39 के निर्माण कार्य को लेकर Thursday सुबह चियांकी में प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों के बीच जमकर भिड़ंत हो गई. ग्रामीणों की ओर से पत्थरबाजी और Police के लाठीचार्ज में कई ग्रामीण तथा दो Policeकर्मी घायल हो गए. सभी घायलों को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है.

टकराव की यह घटना सदर थाना क्षेत्र के चियांकी स्थित वन विभाग के चेकनाका के पास हुई. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम सड़क निर्माण कार्य के तहत अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन के साथ पहुंची थी. स्थानीय लोगों ने मुआवजा दिए बिना मकान तोड़े जाने का विरोध किया. इसी दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीणों की ओर से पत्थरबाजी शुरू होने के बाद Police ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. घटना में Jharkhand सशस्त्र Police (जैप) के जवान राजमोहन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि सहायक महिला Policeकर्मी प्रिया कुमारी के पैर में चोट आई. अन्य घायल Policeकर्मियों और ग्रामीणों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्रशासन ने हाईवे निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र में पहले ही निषेधाज्ञा लागू की थी. इसके बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन किया. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त Police बल मौके पर पहुंचा.

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे, अनुमंडल Police पदाधिकारी राजेश यादव और सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी सहित कई प्रशासनिक एवं Police अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

झड़प के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी, जिसे बाद में हटवा दिया गया. Police ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है. प्रशासन का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.

–

एसएनसी/वीसी

Share