झारखंड : खूंटी में दो पोतों ने दादी की हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर फेंका, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

खूंटी, 15 जून . Jharkhand के खूंटी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. रनिया थाना क्षेत्र में दो पोतों ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी 68 वर्षीय दादी पुटकी देवी की हत्या कर दी. इसके बाद दोनों ने शव को बोरे में भरकर कोयल नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया. Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Police के अनुसार, पुटकी देवी खटखुरा पंचायत के बंगुरकेला गांव की रहने वाली थीं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. 12 जून को भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई. आरोप है कि पुटकी देवी के दोनों पोते जतरु झोरा और सोनू झोरा गुस्से में आपा खो बैठे. उन्होंने दादी का सिर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद दोनों आरोपी घबरा गए. उन्होंने शव को एक बोरे में बंद किया और उसे कोयल नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे. हालांकि करीब तीन दिन बाद ग्रामीणों की नजर बोरे पर पड़ी. दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी सूचना Police को दी. Sunday को इसकी सूचना मिलते ही रनिया थाना Police मौके पर पहुंची और शव बरामद कर जांच शुरू की.

पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर Police ने दोनों पोतों को हिरासत में लिया. डीएसपी विजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने पारिवारिक विवाद में हत्या करने और शव छिपाने की बात स्वीकार की है. Police ने दोनों आरोपियों को Monday को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है.

एसएनसी/पीएम

Leave a Comment