
खूंटी, 11 फरवरी . Jharkhand के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडमा गांव में फुलकू नदी किनारे Wednesday सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने नदी तट पर शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तत्काल Police को दी.
घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही तोरपा थाना प्रभारी मुकेश यादव एवं एसआई रोशन खाखा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. Police ने क्षेत्र की घेराबंदी कर शव को कब्जे में लिया और प्रारंभिक जांच शुरू की. घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. Police आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है.
Police सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल की परिस्थितियों से प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या की गई है. संदेह है कि युवती के दुपट्टे से ही गला घोंटकर उसे मारा गया है. हालांकि, Police अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके. खबर लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है.
Police गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है और social media के माध्यम से भी उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है. Police ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जानकारी की सूचना तत्काल थाना को देने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.
–
एसएनसी/एएस