झारखंडः पलामू में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

मेदिनीनगर, 10 जून . Jharkhand के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में 66 वर्षीय एक बुजुर्ग की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. अज्ञात अपराधियों ने Tuesday देर रात करार पंचायत के नादगाद गांव निवासी धनराज भुइयां की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

Wednesday को मौके पर पहुंची Police ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी Wednesday सुबह ग्रामीणों को मिली. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और Police को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पांकी थाना Police मौके पर पहुंची.

Police अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी अथवा अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है. मामले में संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है.

इधर, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की गहन जांच की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों तक पहुंचने के लिए फॉरेंसिक जांच और खोजी कुत्तों की मदद ली जानी चाहिए. इस बीच, Police ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि इलाके के संदिग्ध ठिकानों और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे cctv फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों के सुराग जल्द मिल सकें.

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं. उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.

Police का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और मामले के जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है.

एसएनसी/एसके

Leave a Comment