झारखंडः बोकारो में रामनवमी जुलूस के दौरान हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 6 लोग झुलसे

बोकारो, 27 मार्च . Jharkhand के बोकारो जिले में Friday शाम को रामनवमी उत्सव के बीच एक दुखद घटना सामने आई है. जिले के पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको गांव में रामनवमी जुलूस के समापन के दौरान हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 6 लोग बुरी तरह झुलस गए. घायलों में कुछ की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल गमगीन हो गया है और अखाड़ा परिसर में चीख-पुकार मच गई. जानकारी के अनुसार, खेतको गांव में रामनवमी जुलूस की समाप्ति के बाद अखाड़ा धारी और श्रद्धालु परिसर में धार्मिक ध्वज (महावीरी झंडा) स्थापित कर रहे थे.

इसी दौरान लोहे की पाइप वाला विशालकाय झंडा अचानक ऊपर से गुजर रही 1.32 लाख वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया. जैसे ही झंडा तार से छुआ, पूरे पाइप में तेज करंट दौड़ गया और वहां मौजूद आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आ गए. करंट इतना शक्तिशाली था कि झंडा थामे लोग दूर जाकर गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और Police की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं. Police ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रुकवा दी है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शोभायात्रा और झंडा स्थापना जैसे आयोजनों के दौरान बिजली के तारों और अन्य संभावित खतरों के प्रति विशेष सतर्कता बरतें.

एसएनसी/डीएससी

Leave a Comment