जेईई एडवांस्ड परीक्षा शुरू, सुरक्षा के बीच केंद्रों पर उमड़ी छात्रों की भीड़

New Delhi, 17 मई . देशभर में Sunday को जेईई एडवांस्ड 2026 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है. लाखों छात्रों के सपनों और कई वर्षों की मेहनत की परीक्षा माने जाने वाले इस एग्जाम के लिए छात्र सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे. परीक्षा को लेकर छात्रों के चेहरों पर जहां तनाव और घबराहट दिखाई दी, वहीं सफलता को लेकर आत्मविश्वास भी नजर आया.

Gujarat के Ahmedabad में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे एक छात्र ने से कहा, “मैंने पिछले दो साल बहुत मेहनत की है. इसलिए मैं थोड़ा नर्वस और चिंतित हूं कि परीक्षा कैसी जाएगी. लेकिन मुझे भरोसा है कि मेरी मेहनत जरूर अच्छा परिणाम देगी.”

वहीं राजकोट में भी परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खास उत्साह देखा गया. इस साल आईआईटी रुड़की सेंट्रल में जेईई एडवांस्ड परीक्षा आयोजित कर रहा है. जेईई मेन में सफल हुए छात्र कंप्यूटर-आधारित इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

राजकोट में परीक्षा देने पहुंचे एक छात्र ने कहा, “आज जेईई एडवांस्ड का एग्जाम है. मेरे माता-पिता ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है. उनकी वजह से मैं यहां तक पहुंच पाया हूं.”

Mumbai में भी परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से छात्रों की लंबी कतारें दिखाई दीं. Maharashtra के Mumbai स्थित ठाकुर विज्ञान और वाणिज्य महाविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देने पहुंचे. यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और छात्रों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया.

बता दें कि जेईई एडवांस्ड India की सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. यह परीक्षा देश के प्रमुख इंडियन इंस्टिट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी, यानी आईआईटी और अन्य शीर्ष तकनीकी संस्थानों में दाखिले का रास्ता खोलती है. जेईई मेन के बाद यह परीक्षा दूसरे चरण के रूप में आयोजित की जाती है और इसे देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment