जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने विदेश नीति पर शशि थरूर की टिप्पणी को लेकर दिया जवाब

Patna, 27 दिसंबर . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने विदेश नीति पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की टिप्पणी को लेकर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि शशि थरूर के बयान को इस संदर्भ में देखा जाना चाहिए कि India के मुकाबले Pakistan किसी भी क्षेत्र में बेहतर सैन्य ताकत नहीं है.

शशि थरूर ने पिछले दिन एक बयान में कहा कि विदेश नीति भाजपा या कांग्रेस की नहीं, यह देश की होती है. अगर राजनीति में कोई Prime Minister की हार का जश्न मनाता है, तो वे India की हार का जश्न मना रहे हैं.

इस पर राजीव रंजन प्रसाद ने से बातचीत में कहा, “शशि थरूर ने जो कहा है, उसे इस संदर्भ में देखा जाना चाहिए कि Pakistan किसी भी क्षेत्र में India से बेहतर मिलिट्री पावर नहीं है. India की सेना दुनिया की सबसे बड़ी फोर्स में से एक है. हमारी आर्टिलरी, नेवी, इन्फेंट्री, एयर फोर्स और ओवरऑल कॉम्बैट कैपेबिलिटी Pakistan से कहीं ज्यादा मजबूत है.”

राजीव रंजन प्रसाद ने गोपालगंज में हुए एनकाउंटर को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्रतिबद्धता है. Police को सुशासन स्थापित करने के लिए कई कार्रवाई करनी पड़ती हैं. अपराधियों को गोली इसलिए मारी गई कि वे भागने में सफल न हों और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया. निसंदेह यह सुशासन का मॉडल है.”

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर जदयू प्रवक्ता ने कहा कि बांग्लादेश अपने कामों और अपनी कठपुतली जैसी Government के लिए दुनिया भर में आलोचना का सामना कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी. साथ ही, कई अमेरिकी सीनेटरों के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम और दुनिया भर के देशों ने वहां हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता जताई है. India भी कठोर शब्दों में बांग्लादेश के अंदर हो रहे अत्याचारों की भर्त्सना कर रहा है.

राजीव रंजन ने कहा कि बांग्लादेश को समय रहते हुए चेतना चाहिए और वहां की Government को हिंदू अल्पसंख्यकों को लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

डीसीएच/

Leave a Comment